UP: Female teacher puts snake around her neck in school, Block Education Officer warns

गजरौला में गले में सांप डाली शिक्षिका
– फोटो : संवाद

विस्तार


गले में सांप डाल कर उसका फोटो वायरल करना शिक्षिका को महंगा पड़ गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका और प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।

सोमवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई। जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक शिक्षिका ने अपने गले में सांप डाल रखा है। बराबर में स्कूली बच्चे खड़े हैं। फोटो गजरौला क्षेत्र के सुल्तानठेर स्थित संविलियन विद्यालय का बताया जा रहा है।

लोगों ने सोशल मीडिया पर उसका फोटो देखा तो तरह-तरह के कमेंट करने लगे। मामला शिक्षा विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में आया तो वह हैरत में रह गए। कुछ महीने पहले ही खुंगावली की चार शिक्षिकाओं का रील बनाते सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई थी।

जिससे विभाग की फजीहत हुई थी। अब सांप गले में डाल एक और शिक्षिका ने फजीहत करा दी है। लोग सवाल कर रहे हैं कि शिक्षा के मंदिर में आखिर ऐसी हरकत करने की मन में भी कैसे आ जाती है।

खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद का कहना है कि शिक्षिका व प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जल्द ही जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *