यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से छह होली स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय शुक्रवार को लिया गया। लखनऊ से नई दिल्ली, वाराणसी से दिल्ली, चंडीगढ़, बरौनी, अयोध्या, कटरा आदि जगहों के लिए होली स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाएगा। लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि लखनऊ नई दिल्ली लखनऊ होली स्पेशल 23 फरवरी से दो मार्च तक प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी।
इसमें एसी, स्लीपर, जनरल के बीस कोच रहेंगे। 04203 लखनऊ नई दिल्ली स्पेशल चारबाग स्टेशन से सुबह 8ः05 बजे चलकर शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए शाम 6ः30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 04204 नई दिल्ली लखनऊ स्पेशल नई दिल्ली से रात 8ः20 बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए सुबह 6ः35 बजे चारबाग पहुंचेगी।
इसी क्रम में 04209 वाराणसी नई दिल्ली होली स्पेशल 24 फरवरी से छह मार्च तक रोजाना वाराणसी से रात 10ः30 बजे चलकर प्रतापगढ़, रायबरेली होते हुए लखनऊ सुबह 3ः30 बजे तथा आलमनगर सुबह चार बजे पहुंचेगी। यहां से चलकर मुरादाबाद, गाजियाबाद होकर दोपहर डेढ़ बजे दिल्ली पहुंच जाएगी।
वापसी में 04210 दिल्ली वाराणसी होली स्पेशल 25 फरवरी से सात मार्च तक प्रतिदिन दिल्ली से शाम 7ः25 बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए आलमनगर से गुजरते हुए लखनऊ सुबह 3ः30 बजे वाराणसी सुबह 9ः40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एसी, स्लीपर व जनरल के बीस कोच रहेंगे।
इसके अतिरिक्त 04514 चंडीगढ़ गोरखपुर होली स्पेशल 26 फरवरी व पांच मार्च को चंडीगढ़ से रात 11ः35 बजे चलकर अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली होते हुए लखनऊ सुबह 11 बजे, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती के रास्ते चलकर शाम 5ः35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 04513 गोरखपुर चंडीगढ़ एक्सप्रेस 27 फरवरी व छह मार्च को गोरखपुर से रात 10ः05 बजे रवाना होकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए लखनऊ सुबह तीन बजे व चंडीगढ़ दोपहर 2ः10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एसी, स्लीपर, जनरल के 22 कोच रहेंगे।
