18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, किशोर और किशोरियां जिनका आधार कार्ड नहीं बना है उनके लिए एक बेहतरीन मौका है। नया आधार कार्ड बनवाने और अपडेट करवाने के लिए अमर उजाला की तरफ से रविवार यानी 23 नवंबर को कैंप लगाया जा रहा है। कैंप में इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए शनिवार (आज) को कॉल कर रजिस्ट्रेशन करवाने के साथ अपॉइंटमेंट बुक करवा सकते हैं।

Trending Videos

रजिस्ट्रेशन के लिए सुबह 11 से शाम 4 बजे के बीच दिए गए नंबरों पर कॉल कर सकते हैं। रविवार को अपॉइंटमेंट के लिए तय किए गए समय और अनिवार्य दस्तावेजों के साथ आवेदकों को अमर उजाला कार्यालय 3ए तिलक मार्ग, डालीबाग हजरतगंज पहुंचना होगा। कार्यालय में मौजूद यूआईडीएआई की टीम आधार बनाने व अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी करेगी।

वहीं, यूआईडीएआई उप महानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक नागरिक के पास आधार होना जरूरी है। अमर उजाला की तरफ से की गई पहल बेहतरीन है। जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम हैं वह आधार बनवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लें। कैंप में आधार अपडेट करवाने वालों को भी सुविधा मिलेगी। इसके लिए वह भी अपॉइंटमेंट ले लें।

ये जानकारी है बेहद जरूरी


  • पांच वर्ष तक की उम्र के बच्चों का आधार बनवाने के लिए उनका जन्म प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा। साथ ही माता-पिता में से किसी एक की मौजूदगी जरूरी होगी, क्योंकि उनका बायोमेट्रिक लिया जाएगा।

  • 5 से 18 वर्ष उम्र के बच्चे, किशोर व किशोरी जिनके पास सिर्फ जन्म प्रमाणपत्र है, उनको भी बायोमेट्रिक के लिए माता या पिता को साथ लाना होगा।

  • 5-18 वर्ष के वह आवेदक जिनके पास जन्म प्रमाणपत्र के साथ जाति, निवास या फिर पासपोर्ट है तो उनके साथ माता या पिता का आना अनिवार्य नहीं होगा।

  • आधार में दर्ज ये चीजें अपडेट हो सकेंगी।

  • बायोमेट्रिक, मोबाइल नंबर, ईमेल या फोटो अपडेट करवाने के लिए आपको अपना आधार एवं आधार से लिंक मोबाइल लाना होगा।

  • अगर आधार में दर्ज पते को अपडेट करवाना है तो आवेदकों को आधार कार्ड के साथ एक एड्रेस प्रूफ जैसे पासपोर्ट, बिजली बिल, राशन कार्ड या कोई सरकारी विभागीय आईडी कार्ड लाना होगा।

  • कैंप में आधार में दर्ज जन्मतिथि और नाम अपडेट नहीं किया जाएगा।

  • आधार अपडेट कोई भी करवा सकता है। इसमें उम्र की सीमा तय नहीं की गई है।



 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *