अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya

Updated Fri, 13 Mar 2026 10:45 AM IST

यूपी में रसोई गैस की किल्लत से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। उद्योग-धंधों पर भी इसका असर पड़ना शुरू हो गया है। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पाने से लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है।


UP News: Fights over gas cylinders, police calls in, similar situation in most districts of UP

गैस एजेंसियों के बाहर लगी लाइनें।
– फोटो : amar ujala



विस्तार

ईरान-इस्राइल युद्ध से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में रसोई गैस का संकट गहराता जा रहा है। हालात इतने बेकाबू हो चुके हैं कि गैस एजेंसियों पर सुबह से ही भीड़ जुट रही है। गैस न मिलने से नाराज ग्राहकों व एजेंसी के कर्मचारियों के बीच तकरार हो रही है। गैस की किल्लत से उद्योग-धंधे भी बुरी तरह से प्रभावित हैं। प्रयागराज के झुंसी में बात इतनी बढ़ गई कि मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। कुछ देर के लिए गैस एजेंसी कार्यालय भी बंद कर दिया गया।

Trending Videos

शाहजहांपुर के जलालाबाद में रसोई गैस सिलिंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने हंगामा करते हुए सुबह करीब दस बजे बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। हालांकि, सूचना पाकर कुछ ही देर बाद वहां पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा बुलवा दिया। गोरखपुर के भरोहिया में रसोई गैस की किल्लत से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पाने से लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। पीपीगंज स्थित एजेंसी सील होने के बाद गैस वितरण ठप होने से उपभोक्ताओं का गुस्सा बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें – विधानसभा चुनावों के पहले भाजपा संगठन को बदलने की तैयारी, डेढ़ दशक के बाद होगा बड़ा बदलाव; जानिए प्लान



ये भी पढ़ें – शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- सपा और कांग्रेस में मुझे इस्तेमाल करने की चतुरता नहीं, भाजपा दे मेरा साथ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें