डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एसआईआर को लेकर विपक्षी दलों के द्वारा जनता में भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। उन्होंने आम जनता को राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी आदि से इनके बयान पर ध्यान देने की अपील की। कहा कि एसआईआर के बाद विपक्षी दलों का भविष्य अंधकारमय होने वाला है। इसलिए यह उल्टी सीधी बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। केशव प्रसाद शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

Trending Videos

सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा सरकार से एसआईआर का डाटा मांगने के सवाल को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यदि अखिलेश को डाटा मांगना है तो चुनाव आयोग से मांगें। एसआईआर से अखिलेश यादव बौखलाहट व घबराहट में हैं और इसीलिए वे उल्टी सीधी बयानबाजी कर रहे हैं। सपा और सैफई खानदान का राजनीतिक भविष्य अंधकारमय है क्योंकि वे अब बूथ लूट नहीं सकते और चुनाव जीत नहीं सकते।

कहा कि विपक्ष का ये प्रयास है कि भाजपा समर्थक मतदाता एसआईआर न भर पाएं लेकिन लोगों से अपील है कि वे एसआईआर अवश्य भरें। भाजपा कार्यकर्ता लगातार मेहनत कर रहे हैं अभियान को लेकर। बीएलओ पर दबाव को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यदि बीएलओ पर काम का बोझ बढ़ गया हो तो उन्हें अतिरिक्त मदद देते हुए मैन पावर बढ़ाई जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *