पश्चिम एशिया में चल रही जंग के फायदा उठाकर पेट्रोलियम और गैस की जमाखोरी के खिलाफ तेल कंपनियों ने अभियान चलाया है। इसके तहत अब तक करीब 21,939 छापे मारे गए हैं। जिसमें 12,330 सिलेंडर जब्त किए गए। 245 एफआईआर और 22 गिरफ्तारियां की गई हैं। सोमवार को प्रेसवार्ता में ये जानकारी इंडियन आयल के कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख संजय भंडारी ने दी।

गोमती नगर स्थित इंडियन आयल भवन में संजय भंडारी ने बताया कि पिछले एक महीने में पीएनजी कनेक्शन के 28,210 नए उपभोक्ता जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 13,168 रिटेल आउटलेट और 28 सप्लाई डिपो के माध्यम से नियमित आपूर्ति की जा रही है। राज्य में एलपीजी आपूर्ति 4,143 वितरकों और 36 बॉटलिंग प्लांट के माध्यम से लगभग 4.88 करोड़ उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जा रही है।

ये भी पढ़ें – प्रदेश की बिजली व्यवस्था में बड़ा बदलाव, खत्म की गई प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता; अब लगेंगे ये मीटर



ये भी पढ़ें – मृतक आश्रितों की नियुक्ति प्रक्रिया में हुआ बड़ा बदलाव, खत्म होंगी सरकारी बाधाएं; नहीं होगी किसी प्रकार की देरी

आपूर्ति पूरी तरह स्थिर होने का दावा करते हुए संजय भंडारी ने बताया कि पीएनजी क्षेत्र में भी प्रगति हुई है। राज्य में लगभग 20 लाख कनेक्शन उपलब्ध हैं और पिछले एक महीने में 28,210 नए उपभोक्ता जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि 44 जिले सीजीडी नेटवर्क के अंतर्गत आ चुके हैं और नेटवर्क विस्तार को गति दी जा रही है।

राज्य प्रमुख ने बताया कि प्रवासी मजदूरों एवं छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पांच किलो का एलपीजी सिलेंडर लॉन्च किया गया है। इसे प्राप्त करने की प्रक्रिया सरल है। उपभोक्ता केवल एक पहचान पत्र देकर प्रदेश के किसी भी हिस्से में गैस वितरक से यह कनेक्शन ले सकते हैं।

अपर निदेशक कृषि आशुतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में राज्य में उर्वरक की उपलब्धता पर्याप्त है। सभी किसानों को आवश्यकता अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। दावा किया कि यूरिया, डीएपी एवं एनपीके सहित सभी प्रमुख उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि किसानों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरकों की खरीद करें। पत्र सूचना कार्यालय के निदेशक श्री दिलीप कुमार शुक्ल ने कहा कि सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा सही जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें