
– फोटो : amar ujala
विस्तार
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान हुआ। इस चरण में इन सीटों पर कुल 57.98 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 52.23 प्रतिशत वोटिंग हुई जबकि बाराबंकी सीट पर मतदान का प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा। यहां पर 67.10 प्रतिशत वोटिंग हुई।
लखनऊ से सटे मोहनलालगंज में 62.72 प्रतिशत, रायबरेली में 58.04 प्रतिशत, अमेठी में 54.40 प्रतिशत, जालौन में 56.15 प्रतिशत मतदान हुआ।
इसी तरह झांसी में 63.70 प्रतिशत, हमीरपुर में 60.56 प्रतिशत, बांदा में 59.64 प्रतिशत, फतेहपुर में 57.05 प्रतिशत, कौशाम्बी में 52.79 प्रतिशत मतदान हुआ।
इसके अलावा, फैजाबाद लोकसभा सीट पर 59.10 प्रतिशत, कैसरगंज में 55.68 प्रतिशत और गोंडा में 51.64 प्रतिशत मतदान हुआ।
लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 52.45 प्रतिशत वोटिंग हुई।
