अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish

Updated Mon, 15 Sep 2025 08:39 PM IST

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा लिखित परीक्षा के आयोजन की तारीख से चार सप्ताह पूर्व अभ्यर्थियों को सूचना दी जाएगी। भर्ती के लिए 15 लाख से अधिक आवेदन आए हैं।


UP: 15.75 lakh applications received for sub-inspector recruitment

– फोटो : अमर उजाला।



विस्तार


उत्तर प्रदेश में उपनिरीक्षक (दरोगा) नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए 15,75,760 ऑनलाइन आवेदन आए हैं। सोमवार को अभ्यर्थियों के आवेदन शुल्क जमा करने और आवेदनपत्र में दी गई जानकारियों को संशोधित करने की समय सीमा समाप्त हो गई।

loader

Trending Videos

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा लिखित परीक्षा के आयोजन की तारीख से चार सप्ताह पूर्व अभ्यर्थियों को सूचना दी जाएगी।

ये भी पढ़ें – सीएम योगी ने मृत भाजपा कार्यकर्ता के पिता व भाई से की मुलाकात, बोले- दोषी पर कार्रवाई होगी



ये भी पढ़ें – शहीदों के परिजनों का सामना नहीं कर पाएंगे भाजपा के लोग… एशिया कप में भारत-पाक मैच पर अखिलेश ने दिया बयान

भर्ती बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि बोर्ड की ओर से सोमवार सुबह 6 बजे तक आवेदन शुल्क भुगतान में आई तकनीकी समस्याओं के निवारण की सुविधा प्रदान की गई थी। इस सुविधा का लाभ उठाते हुए 3499 अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन शुल्क जमा कराए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *