UP: After Chhattisgarh, UP became the second state in the country in terms of increase in green area, maximum

यूपी में लगातार बढ़ रही है ग्रीनरी।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


यूपी के हरित क्षेत्र में 1.38 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। हरित आवरण में वृद्धि में देश में छत्तीसगढ़ के बाद दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है। भारतीय वन सर्वेक्षण, देहरादून की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश का वनावरण व वृक्षावरण 23437.53 वर्ग किमी (9.73%) से बढ़कर 23996.72 वर्ग किमी (9.96%) हो गया है। इसे पिछले 7-8 वर्षों में यूपी में बड़े पैमाने पर योगी सरकार के कराए पौधरोपण का नतीजा माना जा रहा है।

Trending Videos

भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई), देहरादून ने शनिवार को वन स्थिति रिपोर्ट ”आईएसएफआर-2023” जारी की। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के वनावरण व वृक्षावरण में दो वर्ष में 559.19 वर्ग किमी यानी करीब 138179 एकड़ की वृद्धि हुई है। यह वृद्धि प्रदेश के भौगोलिक क्षेत्रफल की 0.23 प्रतिशत है। एफएसआई हर दो साल पर यह रिपोर्ट जारी करता है। यहां बता दें कि वर्ष 2015 से 2023 तक कुल 8 वर्षो में यूपी में जन सहभागिता से सघन पौधरोपण किया गया, जिसके चलते तीन लाख एकड़ से अधिक क्षेत्र में हरित आवरण की वृद्धि दर्ज की गई है।

देश में हरित आवरण 25.17 %

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का वन एवं वृक्षावरण 8,27,357 वर्ग किमी है, जो देश के भौगोलिक क्षेत्र का 25.17% है। इसमें 7,15,343 वर्ग किमी यानी 21.76% वनावरण (फॉरेस्ट कवर) और 1,12,014 वर्ग किमी यानी 3.41% वृक्षावरण (ट्री कवर) है।

यूपी में जंगल और बाहर दोनों जगह बढ़े पेड़, कुल 9.96% हुआ हरित आवरण

उत्तर प्रदेश का वनावरण 14927.37 वर्ग किमी (6.20%) से बढ़कर 15045.80 वर्ग किमी (6.24%) हो गया है। उत्तर प्रदेश में वन क्षेत्र के बाहर वृक्षावरण 8510.16 वर्ग किमी (3.53%) से बढ़कर 8950.92 वर्ग कि0मी0 (3.72%) हो गया है। इस तरह से का वनावरण व वृक्षावरण 23437.53 वर्ग किमी (9.73%) से बढ़कर 23996.72 वर्ग किमी (9.96%) हो गया है।

भारतीय वन सर्वेक्षण, देहरादून की रिपोर्ट-2023 में यूपी एक नजर में

1. अति सघन वन 2,688.73 वर्ग किमी

2. मध्यम सघन वन 4,001.41 वर्ग किमी

3. खुला वन 8.355.66 वर्ग किमी

4. कुल योग 15045.80 वर्ग किमी (6.24%)

वृक्षावरण 8950.92 वर्ग किमी (3.72%)

कुल वनावरण व वृक्षावरण 23996.72 वर्ग किमी (9.96%)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें