UP Agriculture Minister Surya Pratap Shahi advise farmers to do cow-based and mixed cropping

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि बुंदेलखंड में सूरजमुखी और सोयाबीन की खेती व्यापार संभावना है। आगे कहा कि किसानों को गो आधारित खेती की तरफ बढ़ना होगा। सह फसली खेती भी जरूरी है। वो दीनदयाल सभागार में संयुक्त खरीफ उत्पादकता गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। 

कृषि मंत्री ने कि योगी सरकार में चना मसूर सरसों की फसल की खरीद शुरू हुई है किसानों के खाते में जाता है। फसल खरीद का पैसा सीधे किसानों के खाते में जाता है। 

मोदी सरकार ने धान, मक्का, बाजरा समेत कई फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ा दिया है। विपक्ष नारा लगाता था कि एमएसपी की गारंटी चाहिए। जबकि, विपक्ष की ही सरकार में एमएसपी पर खरीद नहीं होती थी। 

मंत्री ने कहा कि अकेले बुंदेलखंड में ही 3000 खेत तालाब खोदे गए हैं। इनसे जहां सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा। वहीं, मछलीपालन कर, मेड़ पर सब्जी लगाकर किसान आय भी बढ़ा सकेंगे। इस दौरान किसानों ने भी अपनी कई समस्याएं किसानों को बताईं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें