UP: Applicants of 69000 teachers recruitment meet to Deputy CM Keshav Prasad Maurya.

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
– फोटो : ANI

विस्तार


69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण प्रभावित अभ्यर्थियों ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। उपमुख्यमंत्री ने आरक्षण प्रभावित अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द इस भर्ती में न्याय देने का पूरा भरोसा दिलाया है।

पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कश्यप ने बताया कि इसी क्रम में अभ्यर्थियों ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष को भी पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि इस भर्ती में आरक्षण घोटाला हुआ है।

ये भी पढ़ें – यूपी: प्रदेश से रूठा मानसून, गलत साबित हुए मौसम विभाग के अनुमान, भारी बारिश की जगह दिखी धूप, उमस ने किया बेहाल

ये भी पढ़ें – यूपी में बाढ़: सरयू, राप्ती, शारदा, गर्रा नदियां उफान पर, सैंकड़ों गांव प्रभावित, शहर के अंदर तक घुसा पानी

अभ्यर्थियों ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के प्रदेश स्तरीय अधिकारियों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज तक कोई कार्यवाही नहीं की। ना ही इनकी संपत्ति की जांच की बल्कि इन अधिकारियों का प्रमोशन और कर दिया। यही कारण है कि आरक्षण प्रभावित अभ्यर्थियों को आज तक न्याय नहीं मिला है।

अभ्यर्थियों ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री से कहा है कि वह मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भी कई बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। किंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई। वह अभ्यर्थियों को जल्द न्याय दिलाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *