08:08 AM, 04-Jun-2024

चारों सीटों पर गणना हुई शुरू

विधानसभा चुनाव के उपचुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। 

07:07 AM, 04-Jun-2024

चार उपचुनावों के रिजल्ट आज

यूपी विधानसभा की चार सीटों के उपचुनाव के परिणाम भी आज आएंगे। यह उपचुनाव लखनऊ पूर्वी, ददरौल, गैंसड़ी और दुद्धी की सीटों पर आएंगे। वोटों की गिनती आठ बजे से शुरू हो जाएगी। 

06:40 AM, 04-Jun-2024

UP By-Election Result Live: यूपी के चार विधानसभा चुनावों के रिजल्ट आज, वोटों की गिनती हुई शुरू

लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट के उपचुनाव का भी मंगलवार को नतीजा आएगा। भाजपा, बसपा और कांग्रेस के उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। भाजपा ने ओपी श्रीवास्तव तो कांग्रेस ने मुकेश चौहान पर दांव लगाया है। बसपा से आलोक कुशवाहा प्रत्याशी हैं। उपचुनाव में जीत को लेकर भाजपा आश्वस्त नजर आ रही है। दोपहर बाद तक इस सीट पर भी जीत-हार की तस्वीर साफ हो जाएगी।

दोपहर तक आ जाएगा रुझान

लोकसभा लखनऊ सीट पर दोपहर एक बजे तक वोटों की गिनती के बाद हार-जीत का रुझान सामने आ जाएगा। विधानसभा वार मतों की गणना होगी। लखनऊ सीट पर भाजपा- सपा में सीधी लड़ाई है। यही हाल मोहनलालगंज सीट का है। इस पर भी दोपहर बाद तक रुझान साफ हो जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *