{“_id”:”67b3e7c1d2d6a602cf01590b”,”slug”:”up-assembly-now-proceedings-can-be-heard-in-bundeli-awadhi-braj-and-english-along-with-hindi-this-is-the-f-2025-02-18″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी विधानसभा: अब हिंदी के साथ बुंदेली, अवधी, ब्रज व अंग्रेजी में भी सुनी जा सकेगी कार्यवाही, हुआ शुभारंभ”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
आज से होगी विधानसभा की कार्यवाही। – फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश की 18वीं विधानसभा अपने गठन के बाद से लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है। इसी क्रम में बजट सत्र से पूर्व अनूठी पहल की गई। अब विधानसभा की कार्यवाही हिंदी के साथ अवधी, ब्रज, भोजपुरी, बुंदेली बोली और अंग्रेजी भाषा में भी सुनी जा सकेगी। यह देश की किसी भी विधानसभा में अपनी तरह का पहला प्रयोग है।
Trending Videos
इसका उद्देश्य ग्रामीण अंचल के लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से और अधिक जोड़ना है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसका सोमवार को उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से इस प्रक्रिया को भी समझा।सीएम ने विधानभवन के नए प्रवेशद्वार उद्घाटन और भित्ति चित्रों का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर महाना ने कहा कि प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्रों की अपनी विशिष्ट बोलियां और भाषाएं हैं। ऐसे में जरूरी था कि प्रदेश की विधानसभा अपनी जनता से अधिक से अधिक जुड़ाव स्थापित करे।
हिंदी हमारी राजभाषा है, लेकिन क्षेत्रीय भाषाओं को भी बढ़ावा देना जरूरी है। इससे न सिर्फ जनप्रतिनिधियों को अपनी मातृभाषा में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मिलेगी, बल्कि आम नागरिक भी अपनी भाषा में विधानसभा की कार्यवाही सुन सकेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के सहयोग और दिशा-निर्देश में यूपी विधानसभा जो प्रयास कर रही है, उसे पूरे देश की विधानसभाएं अपना रही हैं। यह पहल लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगी। कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय और कांग्रेस नेता अराधना मिश्रा मोना भी शामिल हुईं।