12:59 PM, 11-Aug-2023
अखिलेश यादव ने आवारा पशुओं का मुद्दा उठाया
अखिलेश यादव ने आवारा पशुओं के मुद्दे को जोर से उठाया। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि आप इस पर काम क्यों नहीं कर रहे हैं। क्या आपके पास बजट की कमी है। अगर कुछ नहीं हो सकता है तो कम से कम सांड सफारी ही बना लें।
12:56 PM, 11-Aug-2023
सांड के हमले से कई जिलों में लोगों की जान गई: अखिलेश
ऐसा कोई जिला नहीं बचा जहां पर सांड से किसी की जान न गई होगी। संभल, मुरादाबाद, चंदौसी, हसनपुर और कितने नाम बताऊं आपको जहां सांड के हमले से जान न गई हो।
12:55 PM, 11-Aug-2023
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में कई लोगों की जान गई
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में कई लोगों की जान चली गई। आखिर सरकार कर क्या रही है। समाजवादी सरकार में उन्हें सरकार की ओर से मुआवजा देती थी वो भी 10 से 15 लाख रुपये।
12:48 PM, 11-Aug-2023
अखिलेश यादव ने उठाया गुलदार और टाइगर का मुद्दा
इसके साथ ही अखिलेश ने गुलदार और टाइगर का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि किसान इस कारण से खेतों में काम नहीं कर पा रहा है। इन्होंने कम से कम 40 लोगों की जान ली और अभी तो मैं साड़ की बात नहीं कर रहा। अगर किसान डर के कारण छह सात महिने से किसान खेत में नहीं जा पा रहे हैं तो ये सरकार कर क्या रही है? इससे संबंधित विभाग कर क्या रहा है?
12:48 PM, 11-Aug-2023
सरकार को अंडे की मार्केट पर ध्यान देने की जरूरत: अखिलेश
उत्तर प्रदेश की सरकार बताए कि उत्तर प्रदेश के अंडे की मार्केट क्या है और कितना बाहर से मंगाया जा रहा है। इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है। अगर सरकार एक ट्रिलियन की इकनॉमी का सपना देख रहे हैं तो आपको इस पर काम करना होगा।
12:48 PM, 11-Aug-2023
मेरठ का प्लांट तो बंद हो गया: अखिलेश
मेरठ के लोग जानते हैं 236 करोड़ दिए गए थे। क्या डेरी प्लांट आज चल रहे हैं? अब सुनने में आ रहा है कि डेरी प्लांट को प्राइवेट कंपनियों को देने की तैयारी की जा रही है। इस तरह आप कैसे किसानों की मदद करेंगे। मेरठ का प्लांट तो बंद हो गया।
12:35 PM, 11-Aug-2023
UP Assembly Session Live: अखिलेश का सरकार पर तंज, अगर कुछ न हो सकता है तो कम से कम ‘सांड सफारी’ ही बना लें
विधानसभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महंगाई पर निशाना साधा। उन्होंने कहा साढ़े छह साल में एक भी नई मंडी नहीं बनी। आज किसानों को सही दाम नहीं मिल रहा है। किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही गई थी। लेकिन कुछ नहीं हुआ। सरकार ने मक्का नहीं खरीदी। अखिलेश यादव ने कहा कि आलू का भाव नहीं मिल रहा है, अगर अभी कोल्ड स्टोरेज से आलू नहीं निकला तो आलू के भाव कहां जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि डेरी सेक्टर मदद कर सकता है किसानों की आए बढ़ाने के लिए। इस सेक्टर को बजट देकर इसे बेहतर बनाया गया। इस सरकार ने कहा कि गाय का दूध का क्या करना है, हम भेंस का दूध लेंगे। आज स्थिति ऐसी है कि वो डेरी प्लांट बंद है।