UP: ATS will take the accused who conspired to attack in Ayodhya to Rajasthan

तीनों अपराधी हुए गिरफ्तार।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश में दबोचे गये तीन आरोपियों को एटीएस राजस्थान लेकर जाएगी। एटीएस की टीम उनके सीकर और झुंझूनू के ठिकानों पर छापा मारकर मोबाइल और सिम बरामद करेगी, जिससे वह कनाडा में खालिस्तानी समर्थक सुखबिंदर गिल उर्फ सुखडोल उर्फ सुक्खा से बात करते थे। इस मामले में खालिस्तान आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू एटीएस के रडार पर है। एटीएस उसके खिलाफ दर्ज मुकदमों की जानकारी पंजाब पुलिस से मांगेगी।

एडीजी एटीएस मोहित अग्रवाल ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि अयोध्या से गिरफ्तार गैंगस्टर शंकर लाल दुसाद कनाडा में खालिस्तानी आतंकी सुक्खा के जरिए पन्नू के संपर्क में आया था। पन्नू ने ही उसे अयोध्या में रेकी करके सूचनाएं भेजने को कहा था। 

फिलहाल यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उनके बीच किस मोबाइल नंबर से बातचीत हो रही थी। साथ ही, अयोध्या के लिए गाड़ी का बंदोबस्त किसने कराया था। इन बिंदुओं की पड़ताल के लिए एटीएस की टीम को राजस्थान भेजा जाएगा। एटीएस स्कार्पियो गाड़ी के असली मालिक से पूछताछ करने फरीदाबाद भी जाएगी।

बता दें कि एटीएस ने 18 जनवरी को तीन संदिग्धों शंकर लाल दुसाद और उसके साथी अजीत कुमार शर्मा व प्रदीप पुनिया को अयोध्या से पकड़ा था। उनसे पूछताछ के बाद सामने आया था कि वह कनाडा में पनाह लिए खालिस्तानी आतंकी हरमिंदर सिंह लांडा और गुरवंत सिंह पन्नू के इशारे पर रेकी कर रहे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *