UP BEd Counselling 2025: उत्तर प्रदेश बीएड काउंसलिंग 2025 बुधवार यानी आज से शुरू हो गई है। इस बार प्रदेश की लगभग 2.30 लाख सीटों पर दाखिले के लिए दो चरणों में काउंसलिंग की जाएगी। खास बात यह है कि इस वर्ष रैंक की बाध्यता समाप्त कर दी गई है, यानी पहली ही काउंसलिंग में किसी भी रैंक का अभ्यर्थी भाग ले सकता है।

UP B.Ed Counselling 2025: यूपी बीएड काउंसलिंग का शेड्यूल
चरण | तिथि |
---|---|
पंजीकरण शुरू | 31 जुलाई, पूर्वाह्न 11 बजे से |
कॉलेज विकल्प भरना शुरू | 1 अगस्त से |
प्रथम चरण काउंसलिंग | 1 अगस्त से 12 अगस्त तक |
सीट आवंटन (1st चरण) | 13 अगस्त |
फीस भुगतान व रिपोर्टिंग | 25 अगस्त तक |
द्वितीय चरण पंजीकरण | 27 अगस्त से |
कॉलेज विकल्प (2nd चरण) | 28 से 30 अगस्त |
सीट आवंटन व रिपोर्टिंग | 31 अगस्त से |
पूल काउंसलिंग | 6 से 12 सितंबर |
एक जून को प्रवेश परीक्षा, 17 जून को नतीजे
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा एक जून को प्रदेश के 69 जिलों में 751 परीक्षा केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। परिणाम 17 जून को घोषित हुए थे, जिसमें 3.04 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं सफल हुए थे। हालांकि, काउंसलिंग प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू होनी थी, लेकिन यह अब 20 दिन की देरी से 30 जुलाई से आरंभ हो गई है।