{“_id”:”6774a59056e3da535d042097″,”slug”:”up-bad-weather-spoils-rail-and-air-travel-trains-delayed-for-20-hours-flights-cancelled-2025-01-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: खराब मौसम ने बिगाड़ा रेल और हवाई यात्रा का सफर, 20 घंटे तक लेट रहीं ट्रेनें, विमान हुए रद्द”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कोहरे से लेट हुईं ट्रेन। – फोटो : ANI
विस्तार
खराब मौसम ने साल के अंतिम दिन यातायात सेवाओं को ध्वस्त कर दिया। इसकी वजह से लखनऊ होकर जाने वाली करीब 20 ट्रेनें एक से पांच घंटे तक लेट रहीं। वहीं एक विमान भी कैंसिल रहा। जबकि, 12 उड़ानें देरी का शिकार हुईं।
Trending Videos
खराब मौसम की वजह से मंगलवार को दिल्ली से शाम 5:50 बजे लखनऊ आने वाला इंडिगो का विमान 6ई 5090 रद्द कर दिया गया। इसके अलावा किशनगढ़ से दोपहर 1:20 बजे लखनऊ आने वाला स्टार एयर का विमान एस5222 करीब 4 घंटा देरी से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच सका। इसी तरह दिल्ली से दोपहर 2:35 बजे लखनऊ आने वाला इंडिगो का विमान लगभग 3 घंटा, दिल्ली से शाम 6:50 बजे आने वाला इंडिगो का विमान करीब 1 घंटा, कुआलालम्पुर से लखनऊ आने वाला एयर एशिया का विमान करीब एक घंटा देरी से पहुंचा। वहीं लखनऊ से किशनगढ़ (अजमेर) जाने वाला एयर एशिया का विमान करीब तीन घंटे की देरी से उड़ान भर सका। इंडिगो का वाराणसी जाने वाला विमान दोपहर करीब सवा घंटे, दिल्ली जाने वाला इंडिगो का विमान करीब दो घंटे की देरी से उड़ान भर सका।