UP Bahraich News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा ने सोमवार की सुबह विकराल रूप धारण कर लिया। भीड़ का आक्रोश ऐसा था कि कई जगह पुलिस बेबस बनी बस उन्हें देखते रह गई।


UP Bahraich News: The miscreants broke and burnt whatever they found, the police stood

बहराइच हिंसा।
– फोटो : अमर उजाला।

Trending Videos



विस्तार


दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रविवार शाम हुई हिंसा और रामगोपाल मिश्रा की हत्या के बाद सोमवार को बहराइच हिंसा की आग में जल उठा। आक्रोशित हजारों की भीड़ शव लेकर महसी तहसील पहुंची और महराजगंज जाने वाली सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। भीड़ का एक हिस्सा लाठी-डंडे लेकर कस्बे में घुस गया। बाइक के दो शोरूम, एक अस्पताल को आग के हवाले कर दिया। दूसरे समुदाय के गांव में जाकर दो घरों में भी आग लगा दी और पथराव किया। डीएम, एसपी समेत आसपास के जिलों की फोर्स पहुंची। पीएसी के जवान भी पहुंचे। लेकिन दोपहर तक हालात काबू नहीं कर पाए। इसके बाद एडीजी एलओ व एसटीएफ चीफ अमिताभ यश ने मोर्चा संभाला। आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। हिंसा और आगजनी के पीछे पुलिस की बड़ी नाकामी उजागर हुई है।

Trending Videos

यह हुई थी घटना

महराजगंज कस्बे में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गाना बजाने को लेकर दूसरे समुदाय ने आपत्ति जताई थी। इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ था। कुछ ही देर में झड़प शुरू हो गई। विसर्जन में शामिल 24 वर्षीय रामगोपाल मिश्रा को दूसरे समुदाय के लोग घर में खींच ले गए। बर्बरता के बाद उन्हें गोली मार दी थी। बचाने में राजन समेत 12 से अधिक लोग घायल हो गए थे, जिसके बाद हिंसा भड़क उठी। पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई। सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे पोस्टमार्टम के बाद रामगोपाल का शव घर पहुंचाया गया। अंतिम यात्रा में 5-6 हजार लोग शामिल हुए। भीड़ आक्रोश से भरी थी। लाठी-डंडों से लैसे भीड़ शव लेकर सीधे महसी तहसील पहुंची, जहां सड़क जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। यहां से भीड़ दो हिस्सों में बंट गई। करीब दो हजार लोग कस्बे और कबड़ियनपुरवा में घुस गए, जहां तोड़फोड और आगजनी की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *