{“_id”:”697e13987fb9880d7b013b4e”,”slug”:”up-bar-council-election-advocates-protested-against-rigging-in-voting-there-was-commotion-2026-01-31″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP Bar Council Election : मतदान में धांधली को लेकर अधिवक्ताओं ने किया विरोध, मची रही गहमागहमी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 31 Jan 2026 08:07 PM IST
राज्य विधिज्ञ परिषद (यूपी बार काउंसिल) चुनाव में मतदान में धांधली की शिकायत पर शनिवार को देर शाम अधिवक्ताओं ने विरोध जाहिर किया। इसको लेकर घंटों अफरातफरी और गहमा गहमी मची रही।
यूपी बार काउंसिल चुनाव के दौैरान गड़बड़ी को लेकर विरोध जाहिर करते अधिवक्ता। – फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
राज्य विधिज्ञ परिषद (यूपी बार काउंसिल) चुनाव में मतदान में धांधली की शिकायत पर शनिवार को देर शाम अधिवक्ताओं ने विरोध जाहिर किया। इसको लेकर घंटों अफरातफरी और गहमा गहमी मची रही। अधिवक्ताओं का आरोप है कि दूसरे जिले के मतपत्रों का प्रयोग कर वोट डाला जा रहा है। इसके अलावा वोट डालने का वीडियो और फोटो खींचा जा रहा है। जबकि मतदान स्थल पर मोबाइल फोन ले जाना वर्जित है। बावजूद इसके धड़ल्ले से मोबाइल का उपयोग किया जा रहा है।
Trending Videos
अपने प्रत्याशी को वोट देने का फोटो मोबाइल से खींचकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है इससे चुनाव की शुचिता प्रभावित हो रही है। संबंधित प्रत्याशी को फोटो और वीडियो दिखाकर उससे अनुचित लाभ लेने का भी आरोप है। अधिवक्ताओं ने चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए चुनाव अधिकारियों के सामने इसका विरोध जाहिर किया। कुछ अधिवक्ता यह भी कहते देखे गए कि सीसीटीवी में सारी गड़बड़ी की गतिविधियां कैद हैं। उसमें धांधली और मनमानी देखी जा सकती है।