UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि ‘पूरी खबर पढ़ें’ पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।




Trending Videos

CM Yogi visits Baba Vishwanath temple three brothers bodies recovered who drowned in Ganga 108 cylinder stolen

काशी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
– फोटो : अमर उजाला


बाबा विश्वनाथ के दरबार में सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की सुबह बाबा विश्वनाथ व ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव का दर्शन-पूजन किया। यहां से निकलकर उन्होंने आसपास के दुकानदारों और बच्चों से संवाद किया। उनका कुशलक्षेम जाना। बच्चों से बात करके उन्हें उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। इसके बाद मुख्य्मंत्री ने स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पांच निपुण बच्चों को बैग और किताबें देकर सम्मानित किया। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो…


CM Yogi visits Baba Vishwanath temple three brothers bodies recovered who drowned in Ganga 108 cylinder stolen

गंगा में डूबे युवकों की तलाश जारी
– फोटो : अमर उजाला


मेरठ में गंगा डूबे तीन भाइयों के शव मिले

मेरठ के मखदुमपुर गंगा घाट पर हुए हादसे के बाद शनिवार को राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया। एनडीआरएफ की टीम ने गंगा में डूबे चार चेचेरे भाइयों में से तीन के शव सर्च अभियान के दौरान बरामद कर लिए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो…


CM Yogi visits Baba Vishwanath temple three brothers bodies recovered who drowned in Ganga 108 cylinder stolen

गोदाम में रखे एलपीजी सिलिंडर
– फोटो : संवाद


लखीमपुर में 108 सिलिंडर चोरी

लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र में एलपीजी की किल्लत के बीच सिलिंडर चोरी की बड़ी वारदात हुई। यहां चोरों ने गैस एजेंसी के गोदाम की दीवार काटकर 108 सिलिंडर चोरी कर लिए। शनिवार सुबह जब कर्मचारी गोदाम पर पहुंचे तो सिलिंडर गायब देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो… 


CM Yogi visits Baba Vishwanath temple three brothers bodies recovered who drowned in Ganga 108 cylinder stolen

JEECUP Exam 2026
– फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक


पॉलीटेक्निक संस्थानों में वर्किंग प्रोफेशनल्स का भी होगा प्रवेश

उत्तर प्रदेश में पॉलीटेक्निक संस्थाओं में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों हेतु कामगारों (WORKING PROFESSIONALS) के लिए सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन फार्म परिषद की वेबसाइट www.jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध हैं। सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु ऑनलाइन आवेदन शुल्क 300 रुपये है। जबकि, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों हेतु आवेदन शुल्क 200 रुपये है। यहां पढ़ें पूरी खबर…




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *