PM In Meerut: मेरठ को मिली रैपिड मेट्रो और नमो भारत की सौगात, CM योगी बोले-विकास-रोजगार-निवेश को मिलेगा बढ़ावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया। सीएम योगी ने कहा कि नया भारत तेजी से बढ़ रहा है और इससे मेरठ से दिल्ली की दूरी और कम होगी। पढ़ें पूरी खबर

मेरठ में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस, सपा, बसपा कर रहीं जहरीली राजनीति, हिम्मत है तो विकास के मुद्दे पर लड़ें

मेरठ के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ मेट्रो का उद्घाटन कर दिया, साथ ही रैपिड रेल का विस्तार किया। इस दौरान आयोजित जनसभा में पीएम ने कहा कि कांग्रेस अपनी जहरीली और गंदी राजनीति को छोड़े। पढ़ें पूरी खबर

शंकराचार्य के खिलाफ FIR: अखिलेश बोले, उन्हें अपमानित करने के लिए लाया गया 20 साल पुराना मामला

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी सरकार शंकराचार्य को अपमानित करने के लिए 20 साल पुरानी घटना को ढूंढ कर लाई है। यह पहली बार है जब शंकराचार्य को माघ मेले में गंगा स्नान करने से रोका गया। अखिलेश यादव रविवार को सपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने शंकराचार्य पर लगे यौन शोषण के मामले में हाईकोर्ट की ओर से एफआईआर दर्ज कराने के आदेश को लेकर बयान दिया। पढ़ें पूरी खबर

“बिकाऊ लोगों को माफ नहीं करेगा बहुजन समाज”, बसपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोलीं मायावती

राजधानी लखनऊ में देश भर से आए बसपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि ऐसे लोग जो थोड़े से स्वार्थ के लिए बिक गए हैं। ऐसे बिकाऊ और गुलाम मानसिकता के लोगों को बहुजन समाज कभी माफ नहीं करेगा। ये लोग बीएसपी के कारण ही आगे बढ़े हैं। ऐसे लोग जब बसपा के नहीं हुए समाज के कैसे हो सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद के खिलाफ केस दर्ज, झूंसी थाने में हुई एफआईआर

प्रयागराज के झूंसी थाने में ज्योतिर्मठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य प्रत्यक्त चैतन्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी के अलावा 2-3 अज्ञात लोगों पर बाल यौन शोषण के आरोपों में एफआईआर दर्ज की है। पढ़ें पूरी खबर

बदायूं में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर रोडवेज और निजी बस की टक्कर, तीन बरातियों की मौत, 12 लोग घायल

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में रविवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ। बरेली-मथुरा हाईवे पर रोडवेज और निजी बस की भीषण टक्कर हो गई, जिससे निजी बस के परखच्चे उड़ गए। निजी बस में बराती सवार थे। हादसे में तीन बरातियों की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *