UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि ‘पूरी खबर पढ़ें’ पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

2 of 9
सीएम योगी आदित्यनाथ
– फोटो : संवाद
रविंद्र नगर से जाना जाएगा मियांपुर गांव
यूपी में लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की। मुख्यमंत्री ने यहां पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) से विस्थापित होकर बसाए गए बंगाली हिंदू परिवारों को भूमि का मलिकाना हक प्रदान किया। साथ ही अन्य विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो…

3 of 9
पलायन व मकान बिकाऊ के पोस्टर उतरवाने पर पुलिस से हुई लोगों की नोंकझोक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
35 साल तक अधिकारी क्या कर रहे थे?
यूपी में मेरठ के शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों ने जनप्रतिनिधियों और आवास विकास के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि पुलिस ने दोषी अधिकारियों पर बेहद हल्की धाराएं लगाई हैं। महीनों बीतने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर यह बाजार अवैध था तो 35 साल तक अधिकारी क्या कर रहे थे? महिलाओं ने हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि उनके जीवन की जमा पूंजी एक झटके में छीन ली गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

4 of 9
गोली मारता आरोपी
– फोटो : वीडियो ग्रैब
अधिवक्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारू का पूरा सदभावना नगर में शनिवार की सुबह टहलने निकले अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक जांच करने पहुंचीं। उधर, हत्या की घटना का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया है। घटना से नाराज लोगों ने दोपहर में चक्काजाम कर दिया। लोगों ने जमकर नारेबाजी की और हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो…

5 of 9
मथुरा नाव हादसा
– फोटो : अमर उजाला
मथुरा नाव हादसे में 11 हुई मृतकों की संख्या
मथुरा में वृंदावन के केसीघाट और बंशीवट के बीच यमुना नदी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ। इसमें 37 श्रद्धालुओं से भरी मोटरबोट पांटून पुल से टकराकर पलट गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जबकि, कई अन्य लापता बताए जा रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और अन्य बचाव दल युद्धस्तर पर लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…
