
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। डबल इंजन की सरकार में कानून-व्यवस्था का हाल यह है कि सत्ताधारी सांसद के खिलाफ पुलिस एफआईआर कर रही है। चांदी की लूट में पुलिस वालों का ही हाथ मिला है और चोरी की बाइक थाने से बरामद हो रही है। अखिलेश ने साथ ही नारा दिया- 80 हराओ-भाजपा हटाओ।
अखिलेश यादव ने जारी एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री बात तो जीरो टॉलरेंस की करते है, लेकिन उनके संरक्षण में भ्रष्टाचार और अपराध को खुली छूट मिली हुई है। भाजपा सरकार में 10 गुना भ्रष्टाचार बढ़ गया है। सवा छह साल के कार्यकाल में भाजपा का असली काम यही है कि कागजों में सब चकाचक और असलियत में बदहाल उत्तर प्रदेश।
ये भी पढ़ें – रालोद : समरसता के सहारे सियासी मिठास की चाहत, सपा से अलग होने व कांग्रेस से करीबी की चर्चा
ये भी पढ़ें – कांग्रेस-BJP से समान दूरी रख अपनी राह तय करेगी सपा, लोहिया-मुलायम की प्रेरणा और अतीत से सबक ले बढ़ेगी आगे
उन्होंने कहा कि जलभराव की दिक्कतें दूर करने के लिए भाजपा सरकार ने 15 जून की तारीख तय की पर अभी तक कई नालों की सफाई के आसार तक नहीं दिखे है।
