UP BJP plans seva pakhwada fron 17 Sep to October 2.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्तूबर तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इस पखवाड़े के जरिये भाजपा केंद्र सरकार की उपलब्धियां लेकर जनता के बीच पहुंचेगी और बूथ स्तर तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

सेवा पखवाड़े में रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के साथ मोदी सरकार की योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को योजना का लाभ भी दिलाया जाएगा। इसी दौरान मेरी माटी मेरा देश के कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के दिन ही पीएम मोदी का जन्मदिन है। उस दिन पीएम वृहद विश्वकर्मा योजना भी लागू करेंगे।

ये भी पढ़ें – आज भी जारी रहेगी भारी बारिश, प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान का रेड अलर्ट जारी

ये भी पढ़ें – अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा: दुनिया भर में मनेगा दीपोत्सव, मंदिरों के साथ घर-घर में होंगे अनुष्ठान

भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से भी प्रदेश भर में इस दिन कार्यक्रमों का होगा। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में सोमवार को इस संबंध में बैठक बुलाई गई है। बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल होंगे। मोर्चे की ओर से बाईक रैली निकालने सहित अन्य कार्यक्रमों पर मंथन होगा।

सेवा पखवाड़े में सभी मोर्चों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनसे जुड़े क्षेत्रों में सेवा कार्य के साथ मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में जी-20 के सफल आयोजन को भी बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश किया जाएगा। जानकारों का मानना है कि लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी लगातार 15 दिन तक विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये समाज के हर तबके के बीच पहुंचेगी। इससे न केवल चुनाव से पहले मतदाताओं की थाह जानी जाएगी, बल्कि चुनावी माहौल भी तैयार किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *