अलीगढ़ के गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज में 20 फरवरी को जमकर हंगामा हुआ। परीक्षार्थी ने शिक्षकों पर बेल्ट और लात-घूंसों से पीटने का आरोप लगाया है। मुंह से खून निकलने और शिक्षकों से विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परीक्षार्थी के भाई ने गांधीपार्क थाने में तहरीर दी है।

आदर्श ज्ञान इंटर कॉलेज का परीक्षा केंद्र गोपीराम पालीवाल विद्यालय में बनाया गया है। 20 फरवरी को दूसरी पाली में यूपी बोर्ड की 12वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान दोपहर करीब 1:25 बजे जांच में एक परीक्षार्थी के पास से शिक्षकों को मोबाइल फोन मिला। इसी बात को लेकर परीक्षार्थी और शिक्षकों में विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि शिक्षकों ने कमरे में ले जाकर छात्र की बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई कर दी, जबकि शिक्षकों का कहना है कि मोबाइल फोन जमा करने के लिए कहा तो छात्र ने कक्षा में ही रखने की बात कही। मना करने वह भड़क गया और अभद्रता करने लगा, जिसके बाद परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा हुआ। शिक्षकों ने भी छात्र को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन बाहर निकलकर किसी को कॉल करने लगा। इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई। 

घटना की सूचना पर पहुंचे एबीवीपी के छात्र नेताओं ने स्कूल परिसर में जोरदार हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। हालांकि परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। इसके बाद शाम को एबीवीपी के पदाधिकारियों के साथ परीक्षार्थी के बड़े भाई ने थाने में तहरीर दी है।


परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी के मोबाइल लाने पर विवाद हुआ। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षार्थी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।– दीपक पालीवाल, प्रधानाचार्य




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *