12:37 PM, 25-Apr-2023
UP Board Result 2023 Live Updates in Hindi
यूपी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम आज जारी किए जाएंगे। इस बार की बोर्ड परीक्षा में करीब 58 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
11:48 AM, 25-Apr-2023
UP Board Result 2023 कब हुई थी परीक्षा?
यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी से चार मार्च तक किया गया था। बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए 58 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था।
11:06 AM, 25-Apr-2023
परिणाम की धड़ी नजदीक
संतकबीरनगर जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2023 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए 95 परीक्षा केंद्र रहे। हाईस्कूल व इंटर में कुल 60,183 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। हाईस्कूल में 32,951 परीक्षार्थियों में 17,342 छात्र एवं 15,609 छात्राएं तथा इंटर में पंजीकृत 27,232 परीक्षार्थियों में 14,709 छात्र एवं 12,523 छात्राएं हैं।
10:52 AM, 25-Apr-2023
UP Board Result 2023 Live: सबसे पहले यहां मिलेगा परिणाम
- सबसे पहले यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in या results.amarujala.com पर जाएं।
- यहां पर आपको 10वीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपका यूपी बोर्ड 2023 रिजल्ट खुल जाएगा।
- जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
- यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद ही आप देख सकेंगे।
10:29 AM, 25-Apr-2023
UP Board 10th Result: कैसे चेक कर सकेंगे कक्षा 12वीं का परिणाम?
- सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- अब यहां 12वीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्म तिथि को दर्ज कर के सबमिट करें।
- अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
10:28 AM, 25-Apr-2023
बस्ती जिले में बच्चों की बढ़ी धड़कन
बस्ती जिले में कुल 382 विद्यालय हैं, जिसमें 23 राजकीय, 70 सहायता प्राप्त और 289 वित्तविहीन स्कूल शामिल हैं। बोर्ड ने परीक्षा कराने के लिए 133 केंद्र प्रस्तावित किया ह। वहीं, इस सत्र में कुल 82314 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 45541 तथा इंटरमीडिएट में 36773 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
10:26 AM, 25-Apr-2023
सिद्धार्थनगर जिले में शामिल थे 62318 परीक्षार्थी
सिद्धार्थनगर जिले में 62318 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें हाईस्कूल के 38175 और इंटर के 24143 के हैं। हाईस्कूल में संस्थागत 38063 और व्यक्तिगत के 112 परीक्षार्थी व इंटर में संस्थागत 22653 और व्यक्तिगत 1490 हैं।
10:23 AM, 25-Apr-2023
UP Board High School Result
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र Results.AmarUjala.Com पर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवार को MY Result Plus पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
10:10 AM, 25-Apr-2023
महराजगंज के बच्चों को है रिजल्ट का इंतजार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2023 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए 115 परीक्षा केंद्र रहे। हाईस्कूल व इंटर में कुल 75,377 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे।
हाईस्कूल में 43,983 परीक्षार्थियों में 23,409 छात्र एवं 20,574 छात्राएं तथा इंटर में पंजीकृत 31,394 परीक्षार्थियों में 16,712 छात्र एवं 14,682 छात्राएं हैं।
10:04 AM, 25-Apr-2023
कुशीनगर के 117843 छात्रों के भविष्य का होगा फैसला
कुशीनगर जिले में कुल 117843 छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें 10वीं में 67593 और 12वीं में 50250 छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं।
09:54 AM, 25-Apr-2023
देवरिया में दिख रहा उत्साह
देवरिया जनपद के भी परीक्षार्थियों के बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है। हाईस्कूल में इस बार जिले से 72003 एवं इंटर में 68210 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। दोनो परीक्षा में जिले के टॉपरों से बातचीत, उनकी तैयारी की विधि, उनकी पृष्ठभूमि के साथ खबर की जाएगी।
09:38 AM, 25-Apr-2023
UPMSP UP Board Result 2023 यूपी बोर्ड रिजल्ट
यूपी बोर्ड का दसवीं व बारहवीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जारी करेगा। छात्र अपना यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट सबसे पहले हमारी वेबसाइट results.amarujala.com पर देख सकते हैं।
09:23 AM, 25-Apr-2023
UP Board 10th 12th Result Live: यूपी बोर्ड परीक्षाफल की घोषणा आज, गोरखपुर-बस्ती मंडल के छात्रों में उत्साह
गोरखपुर जिले में इस वर्ष 220 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 79380 व इंटर के 70901 समेत कुल एक लाख 50 हजार 281 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें हाईस्कूल के संस्थागत छात्र 40451 व छात्राएं 38834 और व्यक्तिगत छात्र 52 व छात्राओं की संख्या 43 थी।
इसी तरह इंटरमीडिएट में परीक्षा देने वाले संस्थागत छात्रों की संख्या 36290 व छात्राओं की 31852 थी। जबकि परीक्षा देने वाले व्यक्तिगत छात्र 1613 व छात्राएं 1146 थीं।