UP Board Exam Online YouTube Session: यूपी बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों की बेहतर तैयारी और तनाव कम करने के उद्देश्य से ऑनलाइन गाइडेंस सेशन शुरू किया है। इस सत्र में विशेषज्ञों द्वारा परीक्षा रणनीति, समय प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी सलाह दी जा रही है।


UP Board Exam 2026: Online Live Session Guides Students to Stay Stress-Free and Confident

UP Board Exam Online YouTube Session
– फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक



विस्तार

UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों को तनाव से निपटने में मदद करने के लिए 14 फरवरी 2026 को यूट्यूब पर एक लाइव सत्र आयोजित कर रहा है। ऑनलाइन लाइव सेशन के दौरान अधिकारियों ने छात्रों को कई महत्वपूर्ण बातें कहीं और परीक्षा के समय विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी।

Trending Videos

परीक्षा के दौरान छात्रों को क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? 


  • परीक्षा के समय किसी भी प्रकार का तनाव न रखें, क्योंकि यह जीवन की अंतिम परीक्षा नहीं है।

  • परीक्षा को किसी सामान्य दिन की तरह हल्के में न लें, बल्कि गंभीरता और आत्मविश्वास के साथ दें।

  • अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें – पर्याप्त नींद लें और संतुलित भोजन करें।

  • परीक्षा केंद्र को परीक्षा से पहले एक बार देखकर आ जाएं, ताकि अंतिम समय में स्थान को लेकर कोई तनाव न हो।

  • अपने साथ ले जाने वाली सभी आवश्यक वस्तुएं पहले से तैयार रखें  जैसे पेन, पेंसिल, एडमिट कार्ड आदि।

  • इसके अतिरिक्त, यदि मानसिक तनाव अधिक हो तो टेली-मानस (Tele-MANAS) हेल्पलाइन नंबर 14416 पर संपर्क कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें