UP Board Exam: Initiative to keep candidates free from mental pressure and stress, helpline will be started in

22 फरवरी से शुरू हो रही है बोर्ड परीक्षा।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रदेश में 22 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षा के दौरान बोर्ड परीक्षार्थियों के तनाव व मानसिक दबाव को कम करने व उनकी समस्याओं के समाधान के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग हर जिले में एक हेल्पलाइन शुरू करेगा। 15 फरवरी से बोर्ड परीक्षा की समाप्ति तक यह हेल्पलाइन चलेगी। इसमें विशेषज्ञ मनोविज्ञानी व समाजशास्त्री विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

प्रदेश में 22 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा में 50 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के दौरान कई बार विद्यार्थी तनाव व दबाव में आ जाते हैं और कई बार उनके द्वारा गलत कदम भी उठा लिया जाता है। इसे देखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है कि प्रदेश के हर जिले में बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए एक हेल्पलाइन का संचालन किया जाएगा। जो पूरी परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की परीक्षा संबंधित जिज्ञासाओं व शिकायतों के समाधान के लिए परामर्श देगी।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने कहा है कि हर जिले में दो सदस्यीय सेल का गठन कर हेल्पलाइन चलाई जाएगी। इसमें मनोविज्ञान विषय के विशेषज्ञ तैनात किए जाएंगे। उनकी अनुपलब्धता में समाजशास्त्र व शिक्षाशास्त्र विषय के विशेषज्ञ यहां तैनात किए जाएंगे। यह हेल्पलाइन 15 फरवरी से परीक्षा समाप्त होने तक चलेगी। उन्होंने सभी डीआईओएस को निर्देश दिया है कि इस सेल का जल्द से जल्द गठन कर मोबाइल नंबर के साथ इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें। ताकि बोर्ड परीक्षार्थी इसका लाभ ले सकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *