UP Board Exam: Surprise inspection of strong room is being done, officials are reaching the center even at mid

स्ट्रांग रूम की हो रही है सख्त निगरानी

विस्तार


यूपी बोर्ड परीक्षा में शासन की ओर से विभिन्न स्तर पर निरीक्षण-पर्यवेक्षण किया जा रहा है। एक तरफ जहां अधिकारियों की टीम दिन में परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर नकल पर सख्ती कर रही है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम कई जिलों के परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम की रात में भी जांच करने के लिए पहुंच रही है।

परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्र की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलों में विशेष जांच दस्ता भी गठित किया गया है। विभाग के अनुसार अब तक सात हजार से अधिक परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूमों की जांच की गई है। संवेदनशील जिलों व संवेदनशील केंद्रों पर भी अतिरिक्त सतर्कता रखी जा रही है। जहां भी बोर्ड को किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना दिख रही है वहां सीसीटीवी कैमरे से विशेष निगाह रखी जा रही है।

इसी तरह राज्य स्तरीय, विद्या समीक्षा केंद्र व क्षेत्रीय केंद्रों पर बने कंट्रोल रूम से भी पर्यवेक्षण किया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों से मिलने वाली किसी भी तरह की शिकायत का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। वहीं हेल्पलाइन पर छात्रों व अभिभावकों की शंकाओं का भी समाधान किया जा रहा है। शनिवार को परीक्षा न होने के बाद भी सतर्कता रही। बाराबंकी के राजकीय इंटर कालेज में केंद्र व्यवस्थापक की नियुक्ति की शिकायत मिलने पर बोर्ड ने इसका संज्ञान लेते हुए समाधान किया। मालूम हो कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से लेकर नौ मार्च तक चलेंगी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *