संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

Updated Sun, 11 Feb 2024 02:29 AM IST

संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए नियुक्त किए गए कक्ष निरीक्षकों को इस बार क्यूआर कोड वाले आईडी कार्ड जारी किए गए हैं। कार्ड 12 फरवरी तक कक्ष निरीक्षकों को वितरित किए जाएंगे।

22 फरवरी से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। परीक्षाओं को लेकर इस बार बोर्ड काफी सख्त है। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए लखनऊ और प्रयागराज में भी कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इसके अलावा कक्ष निरीक्षकों की पहचान के लिए पहली बार बोर्ड से ही पहचान पत्र जारी किए गए हैं। इन पहचान पत्रों पर क्यूआर कोड भी होगा। कक्ष निरीक्षक पर संदिग्धता होने पर परिचय पत्र स्कैन कर उसकी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। परिचय पत्र की एक कॉपी डीआईओएस कार्यालय में भी रखी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक उप्र डॉ. महेंद्र देव ने निर्देशित किया है कि 12 फरवरी तक कक्ष निरीक्षकों को आईडी कार्ड वितरित कर दिए जाएंगे। डीआईओएस राजेश कुमार सिंह ने कहा कि आईडी कार्ड जारी हो गए हैं। कक्ष निरीक्षकों को वितरित किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *