UP Board Result: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने करीब 54 लाख छात्रों की मेहनत का परिणाम जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार समाप्त हो चुका है। बोर्ड ने दोपहर 12:30 बजे 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट में 81.8 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। 12वीं में सुल्तानपुर के आदर्श यादव ने 96.80 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया।

UP Board Result kaise dekhen: यूपी बोर्ड का रिजल्ट कैसे देखें?

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ रोल नंबर की जरूरत होगी। रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे बताया गया है।

  • पहले आप amarujala.com/results पर जाएं।
  • अब बोर्ड्स की सूची से ‘UP Board’ का चयन करें।
  • इसके बाद, 10वीं के छात्र ‘Class 10th Result’ और 12वीं के छात्र ‘Class 12th Result’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
  • ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *