{“_id”:”687af2f6cd88a7546b0f15bf”,”slug”:”up-brutality-in-the-state-capital-a-van-driver-raped-a-four-year-old-girl-in-the-car-the-girl-told-the-stor-2025-07-19″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: राजधानी में हैवानियत, चार साल की बच्ची से वैन चालक ने गाड़ी में किया दुष्कर्म; बच्ची ने बताई कहानी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 19 Jul 2025 06:55 AM IST
Rape in Lucknow: लखनऊ में वैन चालक के द्वारा स्कूल ले जाते समय चार साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बच्ची से रेप। सांकेतिक तस्वीर। – फोटो : डेमो पिक।
विस्तार
इंदिरानगर स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल के वैन चालक ने चार साल की मासूम से स्कूल ले जाते समय वैन में दुष्कर्म किया। बच्ची ने सारी बात मां को बताई। मां शिकायत लेकर स्कूल पहुंची तो आरोपी चालक ने धमकाया। स्कूल प्रबंधक से शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। बृहस्पतिवार को मां ने वैन चालक मो. आरिफ व स्कूल प्रबंधक संदीप कुमार के खिलाफ इंदिरानगर थाने में केस दर्ज कराया है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Trending Videos
हरदोई के कोतवाली देहात निवासी महिला चार साल की बेटी के साथ इंदिरानगर में रहती हैं। उन्होंने इंदिरानगर स्थित एक स्कूल में बच्ची का दाखिला कराया था। महिला के अनुसार स्कूल के प्रबंधक संदीप कुमार ने बच्ची के आने-जाने के लिए वैन की व्यवस्था कराई थी। 14 जुलाई की दोपहर बच्ची घर पहुंची तो वह काफी परेशान थी। बेटी ने बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट में दर्द हो रहा है। वह बेटी को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचीं। वहां पता चला कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट में जख्म है।