उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना यूपी विधानसभा में अब तक का सबसे बड़ा 9,12,696 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। पिछले बजट की तुलना में 12 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कई बड़े एलान किए। उन्होंने बताया कि कृषि उत्पादन में यूपी नंबर वन रहा।

इस दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति की आय दोगुनी हुई, 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए। उन्होंने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट पर पांच रनवे बनेंगे। यूपी सरकार ने अपने बजट में सड़क और ब्रिज के लिए 34,468 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। नागरिक उड्डयन के लिए 2,111 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जेवर में बन रहे एयरपोर्ट पर भी अपनी बात रखी। बजट भाषण में उन्होंने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दूसरे चरण के लिए 750 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। नोएडा एयरपोर्ट पर पांच रनवे बनेंगे।

सड़क और ब्रिज

सड़कों और ब्रिज के निर्माण, चौड़ीकरण और अनुरक्षण के लिए 34,468 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। 

प्रदेश में नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर के डेवलपमेंट के लिए सड़कों के चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण/निर्माण के लिए 400 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

प्रदेश में ब्रिज के लिए 4808 करोड़ रुपये और रेल ओवर ब्रिज/अंडर ब्रिज के निर्माण के लिए 1700 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

राज्य/प्रमुख/अन्य जिला सड़कों के चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण के लिए 3700 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। 

राज्य सड़क निधि से सड़कों के अनुरक्षण के लिए 3000 करोड़ रुपये और सड़कों के निर्माण/ चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण के लिए 3000 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। 

शहरवासियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए शहरों के बाईपास और रिंग रोड तथा चौराहों पर फ्लाईओवर आदि के निर्माण के लिए 1500 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। 

औद्योगिक/लॉजिस्टिक पार्क के लिए सड़क के चौड़ीकरण/ सुदृढ़ीकरण/निर्माण कार्य के लिए 1000 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

नागरिक उड्डयन

नागरिक उड्डयन के लिए 2111 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। जनपद गौतमबुद्ध नगर के जेवर में पीपीपी मोड पर अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के प्रथम चरण का विकास कार्य प्रशस्त है। राज्य सरकार द्वारा जेवर अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट में बनने वाले 2 रनवे की संख्या को बढ़ाकर 5 रनवे बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। जेवर अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की स्थापना के लिए 750 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। प्रदेश सरकार की हवाई पट्टियों के निर्माण, विस्तार एवं सुदृढीकरण तथा भूमि अर्जन के लिए 1,100 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें