योगी सरकार ने बजट 2026-27 में समाज कल्याण को विशेष प्राथमिकता देते हुए वर्ष 2025-26 के मुकाबले 8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 14,953 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि बजट में वृद्धावस्था और किसान पेंशन योजना के लिए 8,950 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। वर्तमान में 67.50 लाख लाभार्थियों को 1000 रुपये पेंशन प्रतिमाह दी जा रही है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अनुदान राशि बढ़ी
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत पुत्रियों के विवाह हेतु अनुदान राशि रूपये 51,000/- से बढ़ाकर 1.01 लाख रूपये कर दी गयी है। इस योजना हेतु 750 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। अनुसूचित जाति के निर्धन व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी अनुदान योजना हेतु 100 करोड़ रूपये तथा सामान्य वर्ग के निर्धन व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी योजना हेतु 50 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
ये भी पढ़ें – घर से 500 मीटर दूर कटी मिलीं सहेलियां, बचपन से एक साथ ही रहती थीं; एक की 6 महीने पहले हुई थी शादी
ये भी पढ़ें – बजट 2026-27 में योगी सरकार का ज्ञान व कौशल पर सबसे बड़ा निवेश, बेसिक सहित सभी वर्गों के लिए किए ये एलान
छात्रवृत्ति योजना से वंचितों को वरीयता
अनुसूचित जाति पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना हेतु 977 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। वहीं सामान्य वर्ग पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत 950 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। पी.एम. अजय योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास निर्माण हेतु 13.09 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास के अंतर्गत अयोध्या, बरेली, अलीगढ़, मिर्जापुर, सहारनपुर एवं मुरादाबाद में छात्रावास के निर्माण के लिए 80 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
जनजाति विकास के लिए प्रतिबद्धता
प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान ‘पीएम-जनमन’ के अन्तर्गत विशेष रूप से कमजोर जन जातीय समूहों का समग्र विकास किया जा रहा है। देशभर में 63,000 से अधिक जनजातीय बाहुल्य ग्रामों तथा आकांक्षी जनपदों के जनजातीय ग्रामों को 18 विभागों के कार्यक्रमों से संतृप्त किये जाने का लक्ष्य है।
पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए विशेष प्रयास
वित्त मंत्री ने बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण की योजनाओं के लिये 3,402 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है जो वर्ष 2025-2026 के मुकाबले 9 प्रतिशत अधिक है। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना हेतु 3,060 करोड़ 50 लाख रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। अन्य पिछड़ा वर्ग के निर्धन व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी अनुदान योजना हेतु 210 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। पिछड़े वर्ग के छात्र/छात्राओं हेतु छात्रावास निर्माण योजनान्तर्गत 20 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
