09:34 AM, 11-Feb-2026
बजट को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में सरकार
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यह आखिरी पूर्ण बजट होगा, जिसे सरकार ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में है। बजट का मुख्य फोकस क्षेत्रीय विकास पर रहेगा। खासतौर पर पूर्वांचल और बुंदेलखंड के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं। दोनों क्षेत्रों के लिए विकास निधि में लगभग 1900 करोड़ रुपये दिए जाने की संभावना है, जो पिछले साल से करीब 700 करोड़ रुपये अधिक है। इससे 37 पिछड़े जिलों में विकास कार्यों को गति मिलेगी।
09:12 AM, 11-Feb-2026
बजट से पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने की आराध्य की पूजा
वर्ष 2026-27 बजट की प्रस्तुति से पहले वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपने आराध्य का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। प्रदेश की समृद्धि, विकास और समस्त प्रदेशवासियों के सुख-शांति एवं कल्याण की मंगलकामना की।
09:02 AM, 11-Feb-2026
UP Budget 2026 Live: बजट से पहले वित्त मंत्री ने की आराध्य की आराधना, प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की
उत्तर प्रदेश सरकार आज अपना बजट पेश करने जा रही है। चुनावी वर्ष से पहले का यह बजट काफी अहम माना जा रहा है। इसमें योगी सरकार डबल इंजन सरकार की पूरी ताकत दिखाएगी। पिछड़े जिलों पर फोकस रहेगा। इसमें हर वर्ग को साधने की तैयारी है। ताकि, वोट से पहले ‘सबका साथ और सबका विकास’ का एजेंडा साफ दिखे। आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की नींव रखने वाला यह ऐतिहासिक बजट आज सदन में पेश किया जाएगा।
