11:06 AM, 10-Feb-2026

विधान परिषद में प्रश्नकाल प्रांरभ

विधान परिषद की कार्यवाही में प्रश्नकाल प्रांरभ हो गया है। 

10:50 AM, 10-Feb-2026

विपक्ष को गवर्नर के प्रति सम्मान दिखाना चाहिए था- सतीश महाना

बजट सत्र के पहले दिन यानी कल सोमवार को विधानसभा में गवर्नर के भाषण के दौरान विपक्ष के हंगामा करने पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी असहमत दिखे। उन्होंने कहा कि विपक्ष को समझना चाहिए कि वे अपनी बात कह सकते हैं, लेकिन उन्हें गवर्नर के प्रति सम्मान दिखाना चाहिए था।

10:32 AM, 10-Feb-2026

हाथ में तख्ती लेकर विधानसभा पहुंचे विधायक सचिन यादव

फिरोजाबाद के जसराना विधानसभा से विधायक इंजीनियर सचिन यादव हाथ में तख्ती लेकर विधानसभा पहुंचे। इसमें लिखा था कि- कब बनेगा जसराना बाईपास… पूछती है जनता। 

10:21 AM, 10-Feb-2026

विपक्ष पर विफरे वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना सदन पहुंचे। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने सर्वदलीय बैठक और कार्य मंत्रणा में सहयोग करने का वादा किया था। लेकिन, कल राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हंगामा किया।

10:15 AM, 10-Feb-2026

UP Budget 2026 Live: ‘विपक्ष अपनी बात रख सकता है’ सतीश महाना बोले- गवर्नर के प्रति सम्मान दिखाना चाहिए था

यूपी सरकार का बजट सत्र चल रहा है। आज की कार्यवाही में श्रद्धांजिल सभा का आयोजन होना है। इसके बाद कल यानी बुधवार को सरकार अपना बजट पेश करेगी। इससे पहले सोमवार को सदन में आर्थिक समीक्षा पेश हुई।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *