04:32 PM, 07-Feb-2024
स्वच्छता, सुरक्षा और सुव्यवस्था के मॉडल पर होगा 2025 का महाकुंभ
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जिस तरह प्रयागराज में कुंभ मेले का आयोजन किया गया था। ठीक उसी तरह 2025 में होने वाला महाकुंभ भी स्वच्छता, सुरक्षा और सुव्यवस्था के मॉडल पर आयोजित किया जाएगा।
04:26 PM, 07-Feb-2024
अयोध्या दुनिया की सांस्कृतिक राजधानी बनेगी
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या के विकास के लिए 31 हजार करोड़ की परियोजनाएं चल रही हैं। पहले अयोध्या की गलियों में गोलियों की तड़तड़ाहट होती थी। परिक्रमा करने पर रोक थी। अब भव्य अयोध्या बन रही है। पहले कर्फ्यू का सन्नाटा था अब मंगल भवन अमंगल हारी… का गान होता है। आज दुनिया भर से लोग अयोध्या आ रहे हैं। अयोध्या को दुनिया की सांस्कृतिक राजधानी बनाने के लिए काम किया जा रहा है।
04:16 PM, 07-Feb-2024
अयोध्या में भव्य मंदिर बना, काशी और मथुरा पर भी किया इशारा
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पांडवों ने कौरवों से सिर्फ पांच गांवों की मांग की थी पर वो नहीं दिया गया। देश का बहुसंख्यक समाज तो सिर्फ तीन स्थानों (अयोध्या, मथुरा और काशी) की मांग कर रहा था उसके लिए उसे गिड़गिड़ाना पड़ा। अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन गया है। काशी और मथुरा को हम कैसे भूल सकते हैं। ये काम तो आजादी के बाद ही हो जाना चाहिए था पर वोट बैंक के लिए लोक आस्था के इन स्थानों से दूरी बनाकर रखी गई।
03:59 PM, 07-Feb-2024
मुख्यमंत्री योगी बोले कि हम सिर्फ कहते नहीं हैं बल्कि करके दिखाते हैं
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ। इसके जरिये भारत के गौरव की पुर्नप्रतिष्ठा हुई है। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि अयोध्या का पुराना गौरव वापस लौट आया है। हमें खुशी है कि हमने अपना वचन निभाया और मंदिर वहीं बनाया…। मुख्यमंत्री योगी बोले कि हम सिर्फ कहते नहीं हैं बल्कि करके दिखाते हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या के साथ अन्याय हुआ। वहां के लोगों के साथ अन्याय हुआ है। मंदिर का मामला तो न्यायालय में था तो क्या वहां सड़क और बिजली नहीं दी जा सकती थी। क्या सरयू के घाटों की सफाई नहीं की जा सकती थी लेकिन अयोध्या को कुत्सित मंशा के कारण अभिशप्त रखा गया।
03:52 PM, 07-Feb-2024
अखिलेश का भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा आरोप, अयोध्या में सरकार के संरक्षण में जमीनों का गोरखधंधा हुआ

सदन में बोलते सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए कहा कि यूपी में अब जितना भ्रष्टाचार है उतना कभी नहीं रहा। अयोध्या में जमीनों की खरीदारी में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। ये भ्रष्टाचार सरकार के संरक्षण में हुआ। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर सरकार की नीति जीरो हो गई है।
03:33 PM, 07-Feb-2024
‘सरकार महंगाई को कम करने के लिए क्या कर रही है’
अखिलेश यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए सरकार से सवाल किया कि सरकार महंगाई को कम करने के लिए क्या कर रही है? महंगाई बढ़ रही है। खाने-पीने के दामों में बढ़त हुई है। लोगों के पास रोजगार हैं नहीं। नौकरियां मिल नहीं रही हैं और सरकार वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी का सपना दिखा रही है।
03:26 PM, 07-Feb-2024
लोग पुलिस को कॉल करने से डरते हैं कि उनसे वसूली हो जाएगी
प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अब लोग 112 पर कॉल करने से डरते हैं कि उनसे वसूली की जाएगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के सबसे तेज रिस्पांस सिस्टम को बर्बाद कर दिया गया। महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। प्रदेश में लॉ अलग है ऑर्डर अलग है।
03:18 PM, 07-Feb-2024
‘मानकों के अनुसार मेडिकल कॉलेज नहीं चल पा रहे हैं’
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है। सब कुछ प्राइवेट किया जा रहा है। प्रदेश के मेडिकल कॉलेज मानक के अनुसार नहीं चल रहे हैं। वहां पर नियुक्तियां पूरी नहीं हुई हैं।
02:57 PM, 07-Feb-2024
भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति जीरो
नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में इस समय जितना भ्रष्टाचार है उतना कभी नहीं रहा। थाने और तहसीलों में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। सरकार की भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति जीरो हो गई है।
02:55 PM, 07-Feb-2024
सरकार को किसानों पर खजाना खर्च करने में क्या दिक्कत है?

– फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव ने कहा कि एयरपोर्ट बनाने के लिए किसानों से जमीन ली जा रही है पर उसका सही मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। सरकार चित्रकूट में डिफेंस एक्सपो बनाने जा रही है लेकिन किसानों को पुराने रेट पर मुआवजा दे रहे हैं। सपा सरकार में चार गुना मुआवजा दिया गया था। उन्होंने सवाल किया कि आखिर किसानों पर खजाना खर्च करने में सरकार को क्या दिक्कत है?
अयोध्या में एयरपोर्ट बनाने के लिए ली गई जमीन का मुआवजा नहीं दिया गया। लोगों ने सरयू में खड़े होकर जनेऊ की कसम खाई थी भाजपा को वोट नहीं देंगे।
02:50 PM, 07-Feb-2024
अखिलेश यादव ने पूछा सवाल, मेक इन इंडिया को यूपी क्यों सहयोग नहीं कर पा रहा है
अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में 40 लाख करोड़ के एमओयू साइन करने की बात कही जाती है और कहा जाता है कि इससे एक करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा। जो उद्योगपति यहां आते हैं वही दूसरे प्रदेशों में जाकर कहते हैं कि सबसे पहले दूसरे प्रदेशों में निवेश करेंगे। उन्होंने पूछा कि सरकार उद्योगपतियों को इंसेंटिव क्यों नहीं दे पा रही है। अभी कहा गया है कि तमिलनाडु मेक इन इंडिया में सबसे आगे है। यूपी मेक इन इंडिया में सबसे आगे क्यों नहीं है?
02:42 PM, 07-Feb-2024
अखिलेश यादव बोले, अग्निवीर योजना लागू होने से सबसे ज्यादा पीडीए को नुकसान हुआ
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अग्निवीर योजना लागू होने से सर्वाधिक नुकसान यूपी के नौजवानों का हुआ है। पहले फौज में 70 हजार युवाओं की भर्ती होती थी पर अब नहीं होती है। सेना में भर्ती नौजवानों को वेतन, पेंशन और मेडिकल सुविधाएं मिलती थीं पर अग्निवीर योजना में चार साल की नौकरी के बाद उन्हें निकाल दिया जाएगा। सेना की नौकरी में जाने से पीडीए समाज के लोगों में समृद्घि आती थी पर अब अग्निवीर योजना से वो सारी सुविधाएं खत्म हो जाएंगी।
02:31 PM, 07-Feb-2024
अखिलेश यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर कहा, ये सरकारी दस्तावेज है
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राज्यपाल का सदन में दिया गया अभिभाषण एक सरकारी दस्तावेज है। जो सरकार चाहती है अभिभाषण में वही बातें होती हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यूपी सबसे ज्यादा कार्यवाहक डीजीपी बनाने में नंबर एक है। झूठे प्रचार पर खर्च करने में यूपी नंबर एक है। बेरोजगारों पर लाठी चलवाने में नंबर वन है। महिलाओं के खिलाफ अपराधियों को बचाने में यूपी नंबर वन है। यूपी दलितों-पिछड़ों के उत्पीड़न में नंबर वन है। केंद्र व राज्य की टकराहट में नंबर वन है। यूपी आज पीडीए (पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यकों )को प्रताड़ित करने में नंबर वन है। यही सच्चाई है।
02:10 PM, 07-Feb-2024
2024 के चुनाव में साफ हो जाएगी सपा

सदन में बोलते ओम प्रकाश राजभर।
– फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि सपा के लिए धरातल पर कुछ बचा नहीं है 2024 के चुनाव में सब साफ हो जाएगा।
01:41 PM, 07-Feb-2024
अखिलेश यादव के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा
#WATCH | Lucknow, UP: On SP Chief Akhilesh Yadav joining the ‘Bharat Jodo Nyay Yatra’, UP Finance Minister Suresh Khanna says, “It doesn’t matter…The public doesn’t have faith in them (Akhilesh Yadav and Rahul Gandhi)…They have nothing to offer…” pic.twitter.com/TSbxZjy09m
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 7, 2024