UP By Election 2024 Karhal Assembly Seat Anujesh Yadav Mulayam Singh Yadav News in Hindi

UP By Election 2024
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर उप चुनाव हो रहा है। इस विधानसभा सीट का नाम जितना सुलझा हुआ है, यहां के सियासी समीकरण उतने ही उलझे हुए हैं। इस बार यहां सियासत की जंग में दो राजनीति के दो धुरंधरों के दामाद मैदान में हैं। 

सपा से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के दामाद तेजप्रताप यादव प्रत्याशी हैं तो वहीं भाजपा ने सपा संस्थापक दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के दामाद अनुजेश को प्रत्याशी बनाया है। जिले की चार विधानसभा सीटों में से करहल भी एक है। 

यहां सपा के गठन के बाद से 2002 के चुनाव को छोड़कर सपा की बादशाहत बरकरार रही। 2002 में भाजपा के टिकट पर सोबरन सिंह यादव विधायक बने थे। इसके बाद उन्होंने सपा का दामन थाम लिया। लगातार तीन बार वे यहां से सपा के टिकट पर विधायक बने। 

2022 में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जब विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया तो सोबरन सिंह ने करहल से लड़ने का प्रस्ताव रखा। अखिलेश ने करहल से चुनाव लड़ा और भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री डॉ. एसपी सिंह बघेल को हराकर जीत दर्ज की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें