UP by-election 2024 RLD may bet on new faces on meerapur seat

UP by-election 2024
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश में नौ सीटों पर विधानसभा उपचुनाव को लेकर नामांकन शुरू हो गया है। भाजपा गठबंधन में रालोद को उसकी पुरानी सीट मीरापुर दी गई है। ऐसे में अब इस सीट को लेकर पार्टी में प्रत्याशियों ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। इसमें कुछ नए हैं तो कुछ पुराने भी जोर लगा रहे हैं। 

Trending Videos

यही वजह है कि पार्टी अभी तक प्रत्याशी फाइनल नहीं कर पाई है, जबकि नामांकन की आखिरी तिथि 25 अक्तूबर है। हालंकि सर्वाधिक मुस्लिम, जाट व गुर्जर आबादी बहुल इस सीट पर पार्टी बहुत ठोक-बजाकर टिकट देगी। इसके लिए पार्टी साफसुथरे चेहरे के साथ-साथ जातिगत समीकरण भी देख रही है।

पिछला विधानसभा चुनाव रालोद ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में लड़ा था। जबकि इस बार वह न सिर्फ भाजपा के साथ गठबंधन में है, बल्कि केंद्र और प्रदेश की सरकार में भी शामिल है। यही वजह है कि इस बार दावेदारों की सूची भी थोड़ी लंबी है। इस पर पार्टी के शीर्ष नेता मंथन कर रहे हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की पिछले दिनों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से इस मुद्दे पर मुलाकात हुई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार मीरापुर सीट पर निवर्तमान विधायक (वर्तमान में सांसद) अपने परिवार से ही प्रत्याशी चयन के लिए जोर लगाए हुए हैं। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *