
भूपेंद्र चौधरी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बुधवार को कोसमा के एशिया इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल और करहल के नत्थूसिंह डिग्री कॉलेज में शक्ति केंद्र प्रवासियों, मंडल अध्यक्षों और प्रभारियों संवाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार को नहीं कार्यकर्ता को हमेशा सम्मान देती है। भाजपा कार्यकर्ता संगठन के आधार पर ही कार्य करता है।
