UP by-election: BJP will declare the names of candidates after Navratri, SP's announcement increases the stir

यूपी उपचुनाव की तैयारी।
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में सपा द्वारा 6 प्रत्याशियों की घोषणा के बाद भाजपा के खेमे में भी हलचल बढ़ गई है। सबकी नजरें केंद्रीय नेतृत्व के फैसले के पर टिकी हैं, जिसे उम्मीदवारों के नामों का पैनल भेजा जा चुका है। पार्टी सूत्रों की मानें तो नवरात्रि के बाद भाजपा भी अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकती है।

Trending Videos

बता दें कि भाजपा ने उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए गहन मंथन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों को उपचुनाव वाली सीटों का प्रभारी बनाया गया है। साथ ही, कई दौर के मंथन के बाद उम्मीदवारों के नाम का पैनल तैयार किया गया है। पार्टी का लक्ष्य सभी 10 सीटों पर जीत हासिल करना है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपचुनाव वाले जिलों में भ्रमण के दौरान तमाम कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा भी कर चुके हैं। फिलहाल पार्टी से टिकट पाने की उम्मीद में तमाम नेता अंदरखाने प्रचार में जुटे हैं। नवरात्र के बाद टिकटों के ऐलान से तस्वीर साफ हो जाएगी। वहीं सपा द्वारा प्रत्याशियों के नाम तय करने से भाजपा को अपनी रणनीति में बदलाव करने में भी मदद मिलेगी।

सपा ने घोषित किए हैं नाम

समाजवादी पार्टी ने यूपी में होने वाले उपचुनाव के लिए छह सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने करहल विधानसभा सीट पर तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव विधायक चुने गए थे पर सांसद बनने के बाद सीट खाली हो गई थी।इसी तरह सीसामऊ विधानसभा सीट से नसीम सोलंकी, फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी, मिल्कीपुर से अजीत प्रसाद, कटेहरी से शोभावती वर्मा और मंझवा विधानसभा सीट से डॉ. ज्योति बिंद को प्रत्याशी बनाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें