UP by-election formula has been prepared CM Yogi will meet Mohan Bhagwat in Parkham

सीएम योगी और मोहन भागवत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने सभी सीटों को मथने की कवायद तेज कर दी है। परखम में 10 दिवसीय प्रवास पर आए संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मुलाकात करेंगे। ऐसे में उपचुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए बड़ी रणनीति तैयार की जा सकती है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत से उत्साहित संघ अब यूपी उपचुनाव में भी ऐसा ही फॉर्मूले तैयार करने में जुटा है।

Trending Videos

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन से सवाल खड़े हो गए थे। यही कारण है कि उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन के पार्टी अब पूरा जोर लगा रही है। संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलने के लिए सीएम शाम को परखम पहुंचेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए मत प्रतिशत बढ़ाने को संघ प्रमुख के साथ रणनीति तैयार करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें