UP by-election:आमतौर पर उपचुनावों से दूर रहने वाली बसपा यूपी की नौ सीटों में होने वाले उपचुनावों में पूरा दमखम दिखाएगी। वह अभी तक सात सीटों पर उम्मीदवार घोषित भी कर चुकी है। 


UP by-election: Mayawati wants to enter the fray with full force, the party is confused on these two seats

मायावती।
– फोटो : amar ujala

Trending Videos



विस्तार


 बसपा ने नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में से सात सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पर, खैर और सीसामऊ सीट को लेकर असमंजस बरकरार है। सूत्रों की मानें तो पार्टी अगले दो दिन में सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की औपचारिक घोषणा कर देगी। हालांकि मिल्कीपुर सीट के लिए भी प्रत्याशी का एलान कर दिया गया लेकिन अभी वहां उपचुनाव की घोषणा नहीं हुई है। बसपा उपचुनाव में टिकट देने के दौरान सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला अपना रही है। जबकि उसका यह प्रयोग बीते विधानसभा और लोकसभा चुनाव में फेल हो चुका है।

Trending Videos

बता दें कि बसपा ने मझंवा सीट से दीपू तिवारी, मीरापुर से शाह नजर, करहल से अवनीश शाक्य, फूलपुर से जितेंद्र सिंह, कुंदरकी से रफतउल्ला उर्फ नेता छिद्दा और कटेहरी से अमित वर्मा जितेंद्र, गाजियाबाद में पीएन गर्ग और मिल्कीपुर में रामगोपाल कोरी को टिकट देने को हरी झंडी दे दी है। मिल्कीपुर में फिलहाल उपचुनाव नहीं होना है। पार्टी ने कानपुर की सीसामऊ सीट से दो माह पूर्व रवि गुप्ता को टिकट देने की घोषणा की थी लेकिन अभी नामांकन नहीं करने की वजह से ऊहापोह की स्थिति है। इसी तरह अलीगढ़ की खैर सीट पर अभी प्रत्याशी का चयन होना बाकी है। उम्मीदवारों के नामों का पैनल पार्टी सुप्रीमो को भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *