08:16 AM, 23-Nov-2024
up Bypoll Results 2024: मीरापुर सीट पर रालोद आगे

08:14 AM, 23-Nov-2024
करहल विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव: मैनपुरी में करहल विधानसभा उपचुनाव के लिए आज मतगणना हो रही है। नवीन गल्ला मंडी स्थित मतगणना केंद्र में कड़ी सुरक्षा में मतगणना हो रही है।
08:11 AM, 23-Nov-2024
up by-election Result 2024: आठ बजे से मतगणना शुरू
कानपुर की सीसामऊ सीट के उपचुनावों की मतगणना गल्लामंडी नौबस्ता में शनिवार सुबह आठ बजे से 14 मेजों पर शुरू हो गई है। डाक मतपत्र और सर्विस मतदाता के वोटों की गिनती पहले की जा रही है। पहले राउंड में मतगणना की घोषणा 30 मिनट बाद होगी। ईवीएम की गिनती के लिए चबूतरे पर कुल 14 मेजें लगाईं गई हैं। कुल 20 राउंड में मतगणना पूरी की जाएगी।
08:10 AM, 23-Nov-2024
up upchunav result 2024: करहल की मतगणना शुरू
मैनपुरी के करहल उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्र की गिनती हो रही है। 32 राउंड में मतों की गिनती का कार्य पूरा होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि 14 टेबलों पर ईवीएम के मतों की गणना हो रही है। वहीं, पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए चार टेबलें अलग से लगाई गई हैं।
08:08 AM, 23-Nov-2024
up by election results: उपचुनाव के बाद आज हो रही मतगणना
मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर उपचुनाव के बाद आज मतगणना हो रही है। मंडी परिषद में कड़े इंतजाम किए गए हैं।
08:07 AM, 23-Nov-2024
up bypoll result: सुबह 8:00 बजे मतों की गिनती शुरू
मुजफ्फरनगर के मीरापुर में सुबह 8:00 बजे मतों की गिनती शुरू हो गई। पहले पोस्टल बैलट गिने जा रहे हैं। इसके बाद ईवीएम की गिनती करीब 9:45 बजे शुरू होने का अनुमान है।
08:04 AM, 23-Nov-2024
up by election results: उपचुनाव की मतगणना शुरू
उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। अलीगढ़ के खैर उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्र की गिनती हो रही है। खैर की पूरी मतगणना 31 राउंड में कराई जाएगी। पहला रुझान 8.30 बजे तक आने की संभावना है। दोपहर एक बजे तक खैर के नए विधायक की तस्वीर साफ हो जाएगी। खैर में चूंकि वोटिंग प्रतिशत बहुत कम 46.36 है, भाजपा को चिंता होने लगी है। खैर से पहले कभी सपा की साइकिल नहीं दौड़ी, इस बार सपा अच्छे परिणाम की उम्मीद लगाए बैठी है। खैर से 5 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
07:58 AM, 23-Nov-2024
डीसीपी स्तर के अधिकारी के हाथ में सुरक्षा व्यवस्था
कानपुर में सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव की मतगणना से पहले गल्ला मंडी स्थित मतगणना स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एडीशनल सीपी हरीश चंदर ने शुक्रवार को मतगणना शांतिपूर्ण कराने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ब्रीफिंग ली। उन्हें ड्यूटी स्पॉट के बारे में जानकारी दी गई। एंटी सबोटाज टीम, डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर के इंतजाम के निर्देश दिये गए। एडिशनल सीपी के मुताबिक हर एंट्री प्वाइंट पर लगे मेटल डिटेक्टर से गुजर कर ही कोई भी परिसर में दाखिल हो सकेगा।
मतगणना स्थल पर ये भी रहेंगे तैनात
मतगणना स्थल पर एक डीसीपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था की कमान रहेगी। दो एडीसीपी, 6 एसीपी, 10 इंस्पेक्टर, 41 पुरुष सब इंस्पेक्टर और 18 महिला सब इंस्पेक्टर, 76 हेड कांस्टेबल और इतने ही कांस्टेबल और 9 महिला कांस्टेबल मतगणना स्थल पर तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त विशेष इकाइयां भी ड्यूटी पर रहेंगी, जिनमें पुलिस लाइन से सशस्त्र क्यूआरटी की 5 टीमें, 2 कंपनी पीएसी, अभिसूचना इकाई के कर्मी चेकिंग और फ्रिस्किंग ड्यूटी पर, अग्निशमन विभाग के जवान और सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक कर्मी तैनात रहेंगे। विशेष परिस्थितियों में पुलिस बल बढ़ाया जाएगा।
मतगणना स्थल पर निम्न निर्देशों का पालन करें
– पास धारक व्यक्ति को ही प्रवेश दिया जाएगा। उन्हें मेटल डिटेक्टर से गुजरना होगा।
– प्रत्याशी और उनके अधिकृत एजेंट पहचान पत्र के साथ निर्धारित स्थान पर रहें। किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने पर कार्रवाई होगी।
– मतगणना स्थल पर फोन, कैमरा या अन्य रिकॉर्डिंग उपकरण का प्रयोग प्रतिबंधित है। केवल अधिकृत अधिकारियों को ही किसी उपकरण के प्रयोग की अनुमति होगी।
– उत्तेजक बयान, नारेबाजी और हंगामा करने पर विधिक कार्रवाई होगी।
– मतगणना स्थल के आसपास अधिकृत वाहनों को पार्किंग की अनुमति होगी।
– किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को दें।
07:38 AM, 23-Nov-2024
कानपुर: सीसामऊ का आज तय होगा विधायक
कानपुर की गल्लामंडी नाैबस्ता में मतगणना की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शनिवार सुबह आठ बजे से 14 मेजों पर मतगणना होगी। पहले राउंड में मतगणना की घोषणा 30 मिनट बाद होगी। गल्लामंडी में एक चबूतरे को मतगणना के लिए तैयार किया गया है। चबूतरे के चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई है। मंडी के पहले गेट से अधिकारियों को प्रवेश मिलेगा। गल्लामंडी के दूसरे गेट से सुबह पांच बजे से मतगणना कार्मिकों को प्रवेश दिया जाएगा। हर कार्मिक की तलाशी ली जाएगी। ईवीएम की गिनती के लिए चबूतरे पर कुल 14 मेजें लगाईं गई हैं। इसी चबूतरे पर दो अतिरिक्त मेजें लगाईं गई हैं, यहां डाक मतपत्र और सर्विस मतदाता के वोटों की गिनती पहले की जाएगी। इसके बाद बूथों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। कुल 20 राउंड में मतगणना पूरी की जाएगी। सीसीटीवी से पूरी प्रक्रिया की निगरानी होगी। एक राउंड में 14 बूथों की गिनती एक साथ होगी।
एसीएम तृतीय (आरओ) राम शंकर ने बताया कि रेंडमाइजेशन के बाद सूची लेकर मतगणना कार्मिक गल्लामंडी पहुंचेंगे। मतगणना के दौरान हर टेबल पर एक माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती रहेगी। एक टेबल पर तैनात मतगणना कार्मिक दूसरे टेबल पर नहीं जा सकेंगे। आरओ ही हर टेबल पर निरीक्षण कर सकता है।
07:17 AM, 23-Nov-2024
अखिलेश यादव ने उम्मीदवारों से की ये अपील
उप्र के विधानसभा उपचुनाव में चुनाव आयोग और इंडिया गठबंधन-सपा के सभी 9 सीटों के उम्मीदवारों से ये अपील है कि शनिवार को ये सुनिश्चित करें कि नियमानुसार पोस्टल बैलेट पहले गिने जाएं और फिर ईवीएम मशीनों के वोटों की मतगणना हो। सभी पूरी तरह मुस्तैद रहें और किसी भी तरह की गड़बड़ी होने या उसकी आशंका होने पर चुनाव आयोग और हमें तुरंत सूचित करें। चुनाव आयोग से ये आश्वासन मिला है कि कोई भी अनियमितता नहीं होगी। जीत का प्रमाणपत्र लेने तक पूरी तरह सचेत, सजग व सावधान रहें।
