UP bypoll result SP-BJP learnt many lessons from results BJP confidence increased from Karhal-Kundarki

UP CM Yogi Adityanath
– फोटो : एएनआई

विस्तार


उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों के उपचुनाव परिणाम ने सपा और भाजपा को कई सबक सिखा गए। करहल और कुंदरकी में भाजपा जहां वोटबैंक बढ़ाने में कामयाब रही, वहीं गाजियाबाद और मझवां में जीत दोहराने के बावजूद घटे वोटबैंक ने उसके लिए चुनौती बढ़ा दी है। दूसरी ओर सपा भले ही करहल और सीसामऊ सीट बचाने में कामयाब रही हो, लेकिन घटा वोटबैंक उसके लिए भी खतरे की घंटी है। पेश है सीटवार स्थिति पर आधारित रिपोर्ट…

गाजियाबाद : भाजपा जीती, पर वोट घटा

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 150205 वोट मिले थे, सपा को 44688 और कांग्रेस को 11818 वोट मिले थे। बीते लोकसभा चुनाव में यहां भाजपा का वोट घटकर 137206 पर पहुंच गया, कांग्रेस ने बढ़त के साथ 73950 वोट हासिल किए थे। उपचुनाव में भी भाजपा का वोट घटने का सिलसिला जारी रहा और उसे 96946 मत मिले। सपा को सिर्फ 27595 वोट मिले। इसकी बड़ी वजह दलों में उत्साह की कमी मानी जा रही है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *