UP Chunav Result 2024 Kishori Lal broke Rajiv Gandhi 1981 record became Amethi MP in just 32 days

UP Chunav Result 2024
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भाजपा की स्मृति जूबिन इरानी को लोकसभा चुनाव में भारी अंतर से हराने वाले कांग्रेस के किशोरी लाल ने एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने साल 1981 में हुए अमेठी के लोकसभा चुनाव के स्व. राजीव गांधी के एक रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। तब राजीव गांधी नामांकन के महज 39 दिन बाद सांसद बन गए थे। 

वहीं इस बार कांग्रेस के ही किशोरी लाल नामांकन के बाद महज 32 दिन में ही सांसद बन गए। संजय गांधी की विमान हादसे में मृत्यु के बाद अमेठी में 1981 में उपचुनाव हुआ था। तब राजीव गांधी पहली दफा चुनाव में उतरे थे। 

समाजसेवी व कांग्रेस नेता अनुपम पांडेय ने अपने पिता जगदीश पीयूष की किताब गांधी…गांधी…गांधी के हवाले से बताते हैं कि राजीव गांधी ने 1981 के उपचुनाव में नामांकन के आखिरी दिन छह मई को सुल्तानपुर में पर्चा दाखिल किया था। 14 जून 1981 को आए नतीजे में राजीव गांधी भारी अंतर से चुनाव जीते थे। 

यानी यह चुनाव 39 दिन में जीता गया था। इस बार कांग्रेस ने नामांकन की आखिरी तारीख तीन मई की पूर्व संध्या पर किशोरी लाल का टिकट कन्फर्म किया। तीन मई को उन्होंने नामांकन किया। महज 32 दिन में वह सांसद बन गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *