UP: CM Yogi's gift to sisters, women travel free in buses from the night of 18th to 19th August on Rakshabandh

रक्षाबंधन पर महिलाओं का होगा फ्री में सफर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सीएम योगी ने 19 अगस्त को पड़ने वाले रक्षाबंधन पर प्रदेश भर की बहनों को तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने गुरुवार को शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में ज़ोन, मंडल, रेंज व जिला स्तर के महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारियों के साथ प्रदेश के कानून-व्यवस्था तथा लोककल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा की।

Trending Videos

इस समीक्षा बैठक में सीएम ने कहा कि 18 अगस्त की रात्रि से 19 अगस्त की रात्रि तक राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। इस संबंध में सभी आवश्यक प्रबंध समय से कर लिए जाने चाहिए।

सीएम ने कहा कि आगामी दिनों में नागपंचमी,श्रावण सोमवार, काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ, रक्षाबंधन, चेहल्लुम और  जन्माष्टमी जैसे पर्व-त्योहार हैं, साथ ही पुलिस भर्ती परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न हो रहे हैं। निश्चित रूप से यह समय कानून-व्यवस्था की दृष्टि से यह संवेदनशील समय है। हर जिले की पुलिस और स्थानीय प्रशासन को 24×7 अलर्ट रहना होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *