
यूपी में सर्दी।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
UP Weather forecast Cold Wave Alert: उत्तर प्रदेश में सर्द हवाओं संग ठंड की शुरूआत हो चुकी हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के लगभग 20 से ज्यादा जिलों में पाला पड़ने और अत्यधिक ठंड की चेतावनी जारी किया है। वहीं 50 जिलों में शीतलहर की चेतावनी है। बृहस्पतिवार को अयोध्या, बरेली, झांसी, गोरखपुर, बलिया और बहराइच आदि जिले सर्द हवाओं संग शीतलहर की चपेट में रहे। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से शीतलहर के अगले तीन से चार दिन तक चलने और पारे में अभी और गिरावट के आसार हैं।
