UP: cold wave will start in Uttar Pradesh.

– फोटो : amar ujala

विस्तार


उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से यूपी में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया और अधिकांश हिस्सों में दिन में भी बादल छाए रहे। बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, हरदोई समेत कई जगहों पर बूंदाबांदी देखने को मिली।

Trending Videos

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। अगले दो दिनों के भीतर यूपी के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं तराई इलाकों में घना कोहरा रहेगा।

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए दस से ज्यादा तराई इलाकों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं सोमवार को उरई में सर्वाधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं प्रयागराज में 28.2 डिग्री और अयोध्या में अधिकतम 26.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो बुलंदशहर में सबसे कम 8 डिग्री, मेरठ में 8.1 डिग्री और अयोध्या व नजीबाबाद में 8.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

इन इलाकों में है कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार को देवरिया, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, अयोध्या आदि इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *