अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish

Updated Mon, 16 Feb 2026 11:01 PM IST

कांग्रेस मनरेगा बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को यूपी विधानसभा का घेराव करेगी। प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। वहीं, नेताओं को जिले में हिरासत में लिया जा रहा है।


UP Congress: Congress will surround the UP Assembly, many district presidents have been detained.

यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
– फोटो : amar ujala



विस्तार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मंगलवार को विधानसभा का घेराव करेगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। हालांकि, पुलिस प्रशासन विभिन्न जिलों में कांग्रेस नेताओं को रोकने की कोशिश में लगा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पहली बार 18 दिसंबर 2024 को विधानसभा घेराव हुआ था। इस घेराव में कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी थी।

Trending Videos

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित तमाम लोगों को हिरासत में ले लिया गया था। अब मंगलवार को एक बार फिर ताकत दिखाने की तैयारी है। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस नेता प्रदेश मुख्यालय पर जुटेंगे। वहां से जुलूस के रूप में विधानसभा कूच करेंगे।

ये भी पढ़ें – रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाला मुख्य शूटर गिरफ्तार, इस खास पिस्टल से हुआ था हमला; जानिए यूपी कनेक्शन



ये भी पढ़ें – प्रदेश के 3.23 करोड़ मतदाताओं के लिए नोटिस जारी, सुनवाई के लिए कुल 13161 अधिकारी नियुक्त

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि पार्टी की ओर से मनरेगा बचाओ संग्राम शुरू किया गया है। पुलिस ने विभिन्न जिलों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया है। उन्हें लखनऊ आने से रोका जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *